सीतापुर: जिसे माना सगा भाई, वही बना पत्नी का प्रेमी, फिर पति ने लिया ऐसा फैसला कि पुलिस भी रह गई हैरान!

महमूदाबाद में पति, पत्नी और पत्नी का प्रेमी (जिसे पति कभी भाई मानता था) एक साथ रहने की जिद पर अड़े हैं. परिवार के भारी विरोध के बाद यह अनोखा मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस की समझाइश के बावजूद तीनों अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

ADVERTISEMENT

सीतापुर से आया हैरान करने वाला मामला
सीतापुर से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

रिश्तों के ताने-बाने से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है. उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 'पति, पत्नी और वो' का नया समीकरण देखने को मिला. जिस युवक को पति कभी अपना माना हुआ भाई कहता था, वही बाद में पत्नी का प्रेमी बन गया. लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया जब पति ने रिश्ते को ठुकराने के बजाय पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ एक ही छत के नीचे रहने का फैसला कर लिया.