Airforce Jawan Beaten by police: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कुछ पुलिस वालों पर एक एयरफोर्स जवान को पीटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जवान को थाने के भीतर इतनी बेरहमी से पीटा कि उनके बाएं कान का पर्दा फट है. इतना ही इसके बाद सिर्फ खानापूर्ती की. जवान के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. मामले में अब जवान के परिजानों से डीसीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
घटना 19 फरवरी की रात की है. देवमनपुर गांव के रहने वाले वायुसेना जवान नितीश सचान एक शादी समारोह में शामिल होने नौरंगा गांव आए थे. रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे तभी पुलिस की एक गश्ती टीम ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. परिजनों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वजह के जवान से पूछताछ शुरू की और उनके साथ बदतमीजी करने लगे.
वीडियो बनाने पर छिन लिया मोबाइल
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब जवान ने पुलिस की इस अभद्रता का विरोध किया और अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगे. आरोप है कि इस दौरान एक दरोगा ने उनका फोन छीन लिया और उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए. थाने में भी जवान की पिटाई की गई. इस दौरान उनके कान में गंभीर चोट आ गई और सुनाई देना तक बंद हो गया.
कार्रवाई के नाम पर किया गुमराह
इस बीज मारपीट के बाद जब जवान की हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मी उन्हें घाटमपुर के सरकारी अस्पताल ले गए. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जवान को कानपुर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें आगे के इलाज के लिए नहीं भेजा और जवान का शांति भंग का चालान कर अपना पल्ला झाड़ लिया. इसके बाद में घरवाले खुद उन्हें एयरफोर्स अस्पताल ले गए. यहां जांच में जवान के कान का पर्दा फटने की बात सामने आई.
डीसीपी साउथ ने दिए जांच के आदेश
वही मामले में पीड़ित जवान की मां रेखा सचान ने डीसीपी साउथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी योगेश कुमार को पूरी घटना की जांच सौंपी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT

