कानपुर में BJP नेता को घसीटकर गाड़ी से निकाला, चापड़ से वार कर पीठ में मारी गोली; CCTV में कैद हुई वारदात

Kanpur crime news: कानपुर में देर रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से घसीटकर बाहर निकाला, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और पीठ में गोली मार दी. पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. जानिए मामले की पूरी कहानी.

Kanpur crime news
Kanpur crime news

सिमर चावला

follow google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहां नवाबगंज इलाके में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर मंगलवार देर रात जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने न केवल उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, बल्कि जाते-जाते उनकी पीठ में गोली भी मार दी. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जो की हैरान करने वाला है.

Read more!

शादी से लौटते वक्त घात लगाकर हमला

सोनू राठौर मंगलवार रात रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वह छपेड़ा पुलिया के पास अपनी दुकान के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया. सोनू के भाई ने बताया कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोकी, उन्हें घसीटकर बाहर निकाला और हमला शुरू कर दिया. अपराधियों ने पहले उन पर चापड़ (धारदार हथियार) से कई वार किए और फिर पीठ में गोली दाग दी.

दुकान के विवाद में रंजिश का खौफनाक अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयान के मुताबिक, इस हमले के पीछे दुकान को लेकर चल रहा पुराना विवाद है. सोनू राठौर की छपेड़ा पुलिया के पास पूजन सामग्री की दुकान है और बगल में ही रहने वाले साजन नाम के शख्स से उनकी रंजिश चल रही थी. परिजनों का आरोप है कि हमलावर अभिषेक विश्वकर्मा, साजन उर्फ रोहित और बाबा लाइट जैसे लोग इलाके में गुंडागर्दी और ब्याज पर पैसे बांटने का काम करते हैं और इसी रंजिश में उन्होंने सोनू को मारने की कोशिश की.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, एक आरोपी गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर सोनू को मृत समझकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में सोनू को हेलमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.

CCTV फुटेज के आधार पर अन्य की तलाश जारी

कानपुर के डीसीपी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में करीब आधा दर्जन हमलावर नजर आ रहे हैं. पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था और सुरक्षित होने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की अफवाह? बोर्ड ने साइबर सेल को थमाई लिस्ट, अब होगी जेल!

    follow google news