यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की अफवाह? बोर्ड ने साइबर सेल को थमाई लिस्ट, अब होगी जेल!

UP Board Exam 2026 Paper Leak: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले दिन सोशल मीडिया पर पेपर लीक की कुछ भ्रामक खबरें वायरल हुईं, जिसे बोर्ड ने पूरी तरह अफवाह बताया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित है और अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल कार्रवाई कर रही है.

ADVERTISEMENT

यूपी बोर्ड पेपर लीक
यूपी बोर्ड पेपर लीक
Google CTA

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 18 फरवरी से शुरू हो गई हैं. प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं का स्वागत रेड कारपेट बिछाकर और फूलों की बारिश के साथ किया गया. हालांकि, परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक की अफवाहों ने अभिभावकों और छात्रों के बीच हड़कंप मचा दिया.