कानपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. एक रसूखदार परिवार की बेटी जिसकी शादी में पिता ने 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए वो अब थाने पहुंच चुकी है. वो अब ससुराल वालों की आपत्तिजनक हरकतों की पोल खोल रही है. जिस परिवार में पीड़िता की शादी हुई है वो भी देश के एक जाने-माने पूर्व नेता के रिश्तेदार हैं. यानी ये पूरा मामला हाई प्रोफाइल है जिसमें पहले सुलह की पूरी कोशिशें की गईं पर पीड़ित वापस ससुराल जाने को तैयार नहीं हुई. अब पूरे मामले में पुलिस ने लड़की के ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
कानपुर में सचेंडी इलाके का रहने वाले एक रसूखदार परिवार. इस परिवार की बेटी की शादी 6 मार्च 2024 को पांडू नगर के रहने वाले कौतुक मिश्रा के साथ हुई. कौतुक के पिता विनीत मिश्रा और बाबा बब्बू मिश्रा कानपुर शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी हैं. चौक में उनकी बहुत बड़ी दुकान है. अब इस परिवार की बहू ने इनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बहू का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद पूरे परिवार के साथ निर्वस्त्र कराकर तंत्र-पूजा में शामिल कराया गया.
सास ने बताई तंत्र पूजा की कहानी
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात 12:00 बजे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की. उन्होंने बताया कि घर में तंत्र-मंत्र की पूजा के चलते ही इतनी सारी संपत्ति आई है. उन्होंने ये भी बताया कि वो कोलकाता की रहने वाली हैं और अक्सर तांत्रिक पूजा के लिए वहां जाती रहती हैं. सास ने बहू से कहा कि इस पूजा में अब उसे भी शामिल होना है.
सभी निर्वस्त्र होते हैं...तुम्हे भी होना पड़ेगा
पीड़िता ने बताया कि सास ने कहा- 'इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है. उसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर नग्न होकर पूजा में शामिल होते हैं. अब तुम्हे भी सारे कपड़े उतारकर नग्न होना है.' पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था. पूरा परिवार मर्यादा के साथ रहता है. ऐसे में ससुर, देवर और पति, सास के सामने ऐसे सरेआम निवस्त्र होकर बैठना संभव नहीं था.
विरोध किया तो पति और ससुर ने उतारे कपड़े
पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरदस्ती उसके कपड़े उतार कर उसे निर्वस्त्र कर दिया. इसके बाद पति ने मुझे ससुर के साथ एक कमरे में बंद कर दिया... जहां उन्होंने मेरे नग्न शरीर पर राख लगाते हुए मर्यादाएं लांघ दी. पीड़िता ने आगे बताया- इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया. इस दौरान मुझे मारा पीटा भी गया. मैं इससे कई दिनों तक उबर नहीं पाई. इसके बाद फिर मुझे जब दोबारा पूजा के लिए मजबूर किया गया तो मैंने अपनी मां को सारी बात बताइ. इसके बाद मेरा भाई मुझे घर बुला ले गया. फिर इन लोगों ने हमारे ऊपर दबाव बनाया कि हमें दो करोड़ और एक किलो सोना भी चाहिए. मेरे पिता ने शादी में 5 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसके लिए कर्ज भी लिया था. मुझे इस परिवार में मानसिक और शारीरिक रूप से सभी मर्यादा तोड़ते हुए प्रताणित किया गया है.
ससुराल वालों ने अपने रसूख की धमकी भी दी- पीड़िता
पीड़िता ने आपबीती बताते हुए कहा- मेरे पिता ने पुलिस में रिपोर्ट की तो पुलिस ने इस परिवार के रसूख के आगे हम लोगों के बीच समझौता करने की कोशिश की. पति के परिवार का दावा है कि उनके बाबा पूर्व प्रधानमंत्री के समधी हैं. पीड़िता ने ये भी कहा कि ससुराल वालों का दावा है कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा. पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों की धमकी के बाद वो और उसका परिवार दबाव में आ गया और समझौता करने को तैयार हो गया. समझौते के दौरान तंत्र क्रिया वगैरह में शामिल नहीं होने की बात की गई पर वो अड़े रहे. उन्होंने कहा कि उनके यहां वही होगा जो होता आया है.
आखिरकार पीड़िता महिला थाने पहुंची. वहां महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ 6 अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. इसमें ससुर, सास, पति कौतुक मिश्रा, बाबा ससुर और देवर को आरोपी बनाया गया है. लड़की के मुताबिक हर महीने घर में तंत्र पूजा है. सास कोलकाता में भी तंत्र पूजा करने जाती थी. वह कहती थी.. हमारी तंत्र-मां की पूजा से ही पूरे घर में पैसा, व्यापार बड़ा है.
विरोध करने पर चप्पल से होती थी पिटाई
पीड़िता ने बताया कि तंत्र पूजा का विरोध करने पर सास चप्पल से मरती थी. वह कहती थी...इसके ऊपर कोई दूसरी आत्मा है. इसको सही करना पड़ेगा. इस मामले में मेरा पति कहता था कि जो मम्मी पापा कहते हैं. इस मामले में एसीपी आशुतोष सिंह का कहना है की लड़की की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी.
ADVERTISEMENT


