शादी के बाद संबंध बनाने के लिए मना करता था पति, फिर पत्नी को पता लगा ऐसा राज जिसे जानकर वो टूट गई

कानपुर की एक महिला की शादी के बाद की जिंदगी उस समय बदल गई जब उसे पति की मेडिकल फाइल मिली. महीनों तक दूरी, एक बार संबंध और फिर किडनी या 30 लाख की मांग ने मामला गंभीर बना दिया. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है.

Kanpur news (सांकेतिक तस्वीर)
Kanpur news (सांकेतिक तस्वीर)

रंजय सिंह

follow google news

Kanpur news: कानपुर में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वाले पर हैरान करने वाला आरोप लगाया है. महिला के पति पर शादी के बाद सिर्फ एक ही बार संबंध बनाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही महिला ने दावा किया है कि ससुराल वालों ने पति की बीमारी की बात छिपाकर उससे धोखे से शादी की है. कई महीनों बाद जब असलियत सामने आई तो महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई. अब इस मामले में महिला चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

Read more!

शादी के बाद पति बनाता रहा दूरी

चकेरी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 22 जून 2023 को उसकी शादी लखनऊ निवासी निशांत कुमार से हुई थी. ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन को उम्मीद थी कि रिश्ता आगे बढ़ेगा लेकिन पति लगातार उससे दूरी बनाता रहा. पत्नी का आरोप है कि जब वे कमरे में होते थे तो पति दोनों के बीच तकिया रख देता था. कभी कभी तो उसकी सास भी उन दोनों के बीच में ही सो जाती थी. ऐसे में काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके बीच कोई संबंध नहीं बने.

पति की मेडिकल फाइल ने खोला राज

पत्नी ने जब इस बात को अपने मायके वालों से कहने की बात कही. पत्नी के बताया कि इसके बाद पति ने एक बार संबंध बनाए और फिर इसके बाद मना कर दिया. इस बीच एक दिन महिला को ससुराल में पति की एक मेडिकल फाइल मिली. इस फाइल से पता चला कि पति की दोनों किडनियां खराब हैं. वाे चुपचाप डायलिसिस करवाता है. इसके बाद महिला को एहसास हुआ कि उसे धोखा देकर ये शादी करवाई गई है.

किडनी या 30 लाख रुपए की मांग

सच सामने आने पर पत्नी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद पति ने एक अजीब सी डिमांड रख दी. पति ने कहा कि अगर तुम मेरे साथ आगे का जीवन जीना चाहती हो तो अपनी एक किडनी मुझे दे दो. महिला ने बताया कि पति ने कहा कि अगर तुम ऐसा नहीं कर सकती तो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपने पिता से 30 लाख रुपए लाकर मुझे दो. पति ने यहां तक कह दिया कि किडनी या पैसे देने के बाद वो चाहे तो दूसरी शादी कर सकती है. महिला के पिता शादी में पहले ही 15 लाख रुपए खर्च कर चुके थे इसलिए उसने और पैसे देने से मना कर दिया.

पहली पत्नी और बेटी का भी लगा आरोप

विवाहिता का आरोप है कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया है और वापस आने के लिए वही पुरानी शर्त रखी गई है. महिला ने पुलिस को बताया कि जांच में उसे यह भी पता चला है कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. उसकी एक पत्नी वाराणसी में रहती है जिससे उसकी एक बेटी भी है. ससुराल वालों ने यह सारी बातें छिपाकर धोखे से यह दूसरी शादी रचाई थी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति सास ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसमें धोखे से शादी करने और 30 लाख रुपए का दहेज मांगने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस अब इस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: आधी रात में ससुराल वालों पर न्यूड तांत्रिक पूजा का आरोप लगाने वाली महिला का पति आया सामने, फिर कहानी में आया ये नाया मोड़

    follow google news