कानपुर लैंबर्गिनी केस में बड़ा अपडेट, सामने आए ड्राइवर मोहन ने किया दावा- 'गाड़ी तो मैं चला रहा था, शिवम को चक्कर...फिर हुआ हादसा' 

Kanpur Lamborghini case: कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे में नया मोड़ सामने आया है. ड्राइवर मोहन ने दावा किया है कि हादसे के समय वही कार चला रहा था और शिवम मिश्रा की तबीयत बिगड़ने से कार का संतुलन बिगड़ गया. वायरल वीडियो, कोर्ट में सुनवाई और पुलिस जांच के बीच यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. जानिए पूरे मामले की कहानी.

Kanpur Lamborghini case
कानपुर लैंबर्गिनी केस में नया अपडेट

रंजय सिंह

follow google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई लैंबॉर्गिनी कांड में अब एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है. इस बहुचर्चित मामले में आरोपी शिवम मिश्रा के कारोबारी पिता के.के. मिश्रा और उनके वकील ने दावा किया था कि हादसे के वक्त गाड़ी मोहन चला रहा था. लेकिन घटना के दिन का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा था कि बाउंसर्स शिवम को ही ड्राइविंग सीट वाले गेट से बाहर निकाल रहे थे और कार के अंदर कोई और मौजूद नहीं दिख रहा था. अब इस मामले में ड्राइवर मोहन ने दावा किया है कि वह ही गाड़ी चला रहा था और बैलेंस(संतुलन) बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

हादसे वाले दिन के वीडियो में क्या दिखा?

मोहन के बयान से पहले जानते है कि घटना वाले दिन के वीडियो में क्या-कुछ दिख रहा है. दरअसल घटना वाले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि बाउंसर्स शिवम को ड्राइविंग सीट वाली गेट से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे है. फिर कुछ ही सेकेंड के बाद शिवम को गाड़ी से बाहर निकालते है और फिर उसे गोद में उठाकर वहां से लेकर चले जाते है. इसके अलावा मौके पर बाउंसर्स भीड़ को हटाते हुए दिखाई दे रहे है. इस वीडियो में कार में किसी और व्यक्ति के मौजूद होने का कोई सबूत नहीं दिख रहा है.

यहां देखें वीडियो

ड्राइवर मोहन ने दिया बड़ा बयान

अब ड्राइवर मोहन ने हमारी टीम से खास बातचीत में नया खुलासा किया है. मोहन ने बताया कि वह दिल्ली से गाड़ी ठीक करने के लिए आया था और उस वक्त गाड़ी का टेस्ट ड्राइव ले रहा था. मोहन के मुताबिक उस वक्त शिवम भी कार के अंदर मौजूद था जो कि बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था. तभी अचानक शिवम बेहोश होकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे की कार का बैलेंस(संतुलन) बिगड़ गया और यह घटना घटी.

मोहन ने जब पूछा गया कि शिवम को बाउंसर्स ने ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला तब आप कहां थे? इस पर मोहन ने साफ कहा है कि हादसा होने के बाद वह नीचे से निकल गया था. हालांकि मोहन के गाड़ी से निकलने का अब तक कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन आज वह अपने वकील के साथ खुद कोर्ट पहुंचा है.

यहां देखें मोहन का बयान

शिवम के पिता और वकील ने कही ये बातें

घटना के अगले ही दिन यानी सोमवार को शिवम मिश्रा के वकील ने दावा किया था कि गाड़ी शिवम मिश्रा नहीं चला रहे थे और इसलिए उनपर कोई भी मामला नहीं बनता है. उन्होंने यह भी कहा था शिवम अक्सर बीमार रहते है. वकील के अलावा शिवम मिश्रा के कारोबारी पिता के.के. मिश्रा ने भी लगभग यहीं बातें कही थी. 

शिवम को भेजा गया दिल्ली

इसी बीच शिवम के वकील ने कोर्ट में अर्जी लगाई है कि लैंबॉर्गिनी कार को रिलीज कर दिया जाए. साथ ही उन्होंने पुलिस रिपोर्ट पर संज्ञान लेने की अपील की है. वहीं दूसरी ओर शिवम के पिता ने कहा है कि उनके बेटे को मेडिकल इमरजेंसी की वजह से इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है. फिलहाल कोर्ट इस मामले में पुलिस की रिपोर्ट और पेश किए गए सबूतों के आधार पर सुनवाई कर रही है. अब देखना यह होगा कि वकील और ड्राइवर मोहन के बयान के बाद यह केस किस ओर मुड़ता है.

यह खबर भी पढ़ें: कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में नया मोड़? आरोपी शिवम मिश्रा के पिता ने कैमरे पर बताया कौन चला रहा था कार

    follow google news