कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में नया मोड़? आरोपी शिवम मिश्रा के पिता ने कैमरे पर बताया कौन चला रहा था कार
Shivam Mishra Accident case: कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में नया मोड़ आया है. आरोपी शिवम मिश्रा के पिता ने दावा किया है कि हादसे के समय कार ड्राइवर चला रहा था. वहीं वायरल वीडियो में शिवम ड्राइविंग सीट से निकलते दिख रहा है. बयान, वीडियो और यू-टर्न से मामला और उलझ गया.
ADVERTISEMENT

Kanpur Lamborghini accident
Kanpur Lamborghini accident: कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में अब आरोपी शिवम मिश्रा के कारोबारी पिता की एंट्री हो गई है. शिवम के पिता के. मिश्रा ने इस पूरे मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. हमारे सहयोगी आजतक से बात करते हुए शिवम के पिता ने दावा किया कि दुर्घटना के समय कार उनका ड्राइव रहा था. पिता ने कहा कि शिवम सिर्फ कार का ट्रायल लेने के लिए ड्राइवर के साथ गया था. उन्होंने कहा कि उनका परिवार किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं है और वे कानून का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं.