Kanpur fake name love:उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोस्ती प्रेम संबंध, धर्म परिवर्तन का दबाव और फिर गर्भपात का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने खुद का नाम अभिषेक सिंह बताकर एक युवती से करीब 2 साल पहले दोस्ती की. दोनों के बातचीत आगे बढ़ी तो प्यार हो गया. इसके युवक और युवती का मिलना जुलना लगा रहा. युवक ने युवती को भविष्य के सुहाने सपने दिखाता, उससे शादी करने का वादा करता. इस दाैरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. यहां तक कि युवती प्रेग्ननेंट भी हो गई.
ADVERTISEMENT
इसके बाद जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डाला तो उसने युवती को अपना असली नाम और पहचान बता दी. इसके बाद युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई. युवक ने युवती के प्रेग्ननेंट होने के बावजूद उसके साथ मारपीट की. आरोपी ने पेट में तक लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया. अब युवती ने आरोपी और उसके पिता, माता, भाई और बहन के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
यह घटना कानपुर के चुन्नीगंज इलाके की है. यहां एक 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. युवती का कहना है कि युवक उसे भरोसे में लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद युवती गर्भवती हो गई. उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया. युवती का दावा है कि इसके बाद युवक का सच सामने आया और उसके खुलासा किया कि उसका असली नाम अभिषेक क्लॉडियस उर्फ रोनी है और कथित तौर पर कहा कि वो ठाकुर नहीं, ईसाई है.
धर्म परिवर्तन से इनकार पर मारपीट और गर्भपात
धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो पेट में मारी लात
सच्चाई सामने आने के बाद युवती दंग रह गई. जब उसने शादी की बात दोहराई तो रोनी ने शर्त रख दी कि अगर उसे शादी करनी है तो अपना धर्म बदलना होगा. पीड़िता एक हिंदू ब्राह्मण परिवार से है उसने धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया. आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपी और उसके परिवार ने युवती के साथ मारपीट की. पीड़िता ने बताया कि उसके पेट पर लात मारी गई जिससे उसका गर्भपात हो गया.
परिवार के सदस्यों पर भी लगाए गंभीर आरोप
युवती ने केवल अभिषेक उर्फ रोनी पर ही नहीं, उसके पिता, माता, भाई और बहन के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है. पीड़िता ने ये भी आरोप लगाया है कि जब अभिषेक घर पर नहीं होता था तब उसके पिता और भाई उसे कमरे में बंद कर देते थे और उसके साथ गलत व्यवहार करते थे. युवती ने सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए खुद के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है.
पुलिस की कार्यप्रणाली उठाए सवाल
पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत की थी लेकिन उसे समझौता कराकर वापस भेज दिया गया. अब जब गिरफ्तारी हुई है तब भी थाने में पुलिसकर्मी आरोपी के कंधे पर हाथ रखे नजर आए. युवती ने इसे पुलिस का दोस्ताना व्यवहार और पक्षपात बताते हुए थाने में ही विरोध दर्ज कराया.
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी-एसीपी
मामले में एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. मुख्य आरोपी अभिषेक क्लॉडियस उर्फ रोनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि मारपीट, पहचान छिपाने और अन्य आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ADVERTISEMENT

