'शादी के बाद सिर्फ 1 बार संबंध बनाया'...फिर पति करने लगा ऐसी डिमांड, कानपुर में पत्नी ने लगाया हैरान करने वाला आरोप

कानपुर में एक शादीशुदा महिला की जिंदगी उस वक्त बदल गई, जब उसे पति की एक छुपी मेडिकल फाइल मिली. शादी के बाद पति का दूरी बनाना, सास का बीच में सोना और फिर किडनी की मांग. इस पूरे मामले ने चौंका दिया. अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kanpur news
Kanpur news

रंजय सिंह

follow google news

Kanpur news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादी के कई महीनों तक उसके पति ने उससे कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए और हमेशा उससे दूरी बनाकर रखी. महिला के मुताबिक, जब भी वो इस बारे में बात करने की कोशिश करती थी तो पति अलग अलग बहाने बनाता था. इतना ही नहीं वो रात में बेड पर दूरी बनाने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपना था. महिला ने बताया कि जब उसने यह बात अपने मायके वालों को बताने की बात कही तो तब पति ने एक बार संबंध बनाया, लेकिन उसके बाद फिर से मना कर दिया.

Read more!

महिला का आरोप है कि इसके बाद पति ने एक ऐसी डिमांड रख दी, जिसे सुनकर वो हैरान रह गई. महिला ने बताया कि इस बीच एक दिन उसे घर में एक फाइल मिली. उस फाइल को पढ़कर उसके होश उड़ गए. उसमें पति के हेल्थ से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें लिखी हुई थीं. क्या है पूरा मामला, आखिर क्याें महिला का पति बेड पर बहाने बनाता था? महिला को मिली उस फाइल में आखिर ऐसा क्या लिखा हुआ था? जानिए पूरी कहानी इस खबर में...

'मेरे और पति के बीच में सोती थी सास'

दरअसल, साल 2023 में कानपुर के चकेरी की रहने वाली एक महिला की शादी लखनऊ के रहने वाले निशांत कुमार से हुई. शादी के बाद दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसे उम्मीद थी कि एक नई और खुशहाल जिंदगी शुरू होगी, लेकिन इसके बाद उसके साथ जो हुआ वो बेहद हैरान करने वाला है. महिला ने बताया कि जब वह कमरे में पति के साथ होती थी तो पति दोनों के बीच तकिया रख देता था. इतना ही नहीं कई बार उसकी सास भी पति पत्नी के बीच में ही सो जाती थी. काफी समय तक जब पति ने दूरी बनाए रखी तो महिला ने अपनी ननद से इसकी शिकायत की. साथ ये मामला मायके वालों को बताने की बात कही. महिला का दावा है इसके बाद पति ने एक बार संबंध बनाए, लेकिन फिर दोबारा मना कर दिया.

मेडिकल फाइल से पति के बारे में पता लगा ये सच

महिला का कहना है कि इस बीच एक दिन घर में पति की मेडिकल फाइल मिली, जिससे उसका सारा राज खुल गया. फाइल के मुताबिक पति की दोनों किडनी खराब थी और वो चोरी छुपे अपना डायलिसिस करवाता था. ये बात घर के सभी लोगों को पता थी लेकिन दुल्हन से छिपाई गई थी. जब महिला ने इस धोखे का विरोध किया तो पति ने उसे डराने और धमकाने वाली डिमांड रख दी.

नॉर्मल जिंदगी जीने की ऐवज में रखी डिमांड

पति ने महिला से कहा कि अगर वह नॉर्मल जिंदगी चाहती है तो उसे अपनी एक किडनी देनी होगी या फिर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अपने पिता से 30 लाख रुपए लाकर देने होंगे. पति ने यहां तक कह दिया कि किडनी या पैसे दे दो उसके बाद चाहे तो दूसरी शादी कर लेना. महिला के मुताबिक उसके पिता पहले ही शादी में 15 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं.

घर से निकाला और वापसी के लिए रखी ये शर्त

महिला ने बताया कि जब उसने किडनी और पैसे देने से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने उसके भाई को बुलाकर उसे मायके भेज दिया. उन्होंने वापस आने के लिए वही शर्त दोहराई कि या तो किडनी दो या फिर 30 लाख रुपए. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस के पास गई. महिला कहा कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और उसकी वाराणसी में एक पत्नी और बेटी भी है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,जांच शुरू

एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक महिला की तहरीर पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

यह भी पढ़ें: आधी रात में ससुराल वालों पर न्यूड तांत्रिक पूजा का आरोप लगाने वाली महिला का पति आया सामने, फिर कहानी में आया ये नाया मोड़

    follow google news