Kanpur Vinit Minocha Murder Case: विनीत मिनोज हत्याकांड में 21 दिनों में दंपति के 330 कॉल और CCTV से जुड़े नए एंगल आए सामने

सिमर चावला

• 10:48 AM • 09 Sep 2026

Kanpur Drug Dealer Vinit Minocha Murder Case : कानपुर के कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए सवाल सामने आ रहे हैं. पुलिस को बेटे, बहू और पूर्व नौकर के बीच बातचीत की बड़ी संख्या में कॉल डिटेल मिली है. CCTV को लेकर भी जांच में अहम बातें सामने आई हैं, जिससे केस की गुत्थी और उलझ गई है.

विनीत मिनोज हत्याकांड में नए एंगल आए सामने
विनीत मिनोज हत्याकांड में नए एंगल आए सामने
Google CTA

Kanpur Drug Dealer Vinit Minocha Murder Case : कानपुर के कल्याणपुर इलाके में स्थित रतन आर्बिट पोस्ट सोसाइटी में उदासी और खौफ का माहौल है. शहर के जाने-माने दवा व्यापारी विनीत मिनोजा (63) की हत्या के बाद पुलिस की आवाजाही जारी है. विनीत मिनोजा के मर्डर मामले में पुलिस घर की बहू शालू (36) को गिरफ्तार कर चुकी है. मामले में कई अपडेट सामने आए हैं. पुलिस के हाथ हत्या के आरोपी विशाल (30), मृतक विनीत के बेटे सुब्रत और बहू शालू के बीच बातचीत के 330 कॉल का सबूत मिला है. इसमें विशाल और सुब्रत के बीच महज 21 दिनों में 300 कॉल हैं और विशाल और शालू के बीच 30 कॉल हैं. CCTV को लेकर भी एक अपडेट सामने आया है.

Read more!

करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में कॉल डिटेल ने कहानी में नया लिंक दिया है. हालांकि पुलिस की पूछताछ में सुब्रत का कहना है कि विशाल घर में पहले नौकर रह चुका है इसलिए काम के सिलसिले में ही उससे बात होती थी. यही दावा शालू का भी है. अभी पुलिस की जांच इस बात पर है कि 300 कॉल में से कितने फोन काम के सिलसिले में किए गए हैं और कितने फोन हत्याकांड से जुड़े हैं. इन फोन कॉल्स का लिंक हत्याकांड से है भी या नहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है.

CCTV को लेकर क्या है नया अपडेट

जांच में ये बात सामने आई है कि हत्याकांड के बाद पुलिस की मांग पर सीसीटीवी देने में बहू शालू का आनाकानी करना पर संदेह के दायरे में आया था. आरोपी सोसायटी में कैसे घुसे, इस बात पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने बताया कि हत्याकांड वाले दिन दोनों आरोपियों को गेट पर रोका गया था. वे फ्लैट नंबर सी-104 में जाने की इजाजत मांग रहे थे. गार्ड ने बताया कि शालू मैडम ने कहा कि उन्हें आने दो. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शालू और सुब्रत दोनों बाहर थे.

इसके बावजूद शालू ने आरोपियों को गार्ड से अंदर जाने देने के लिए कहा था. यही नहीं शालू ने गार्ड से ये भी कहा था कि इनकी रजिस्टर में एंट्री मत करना. पुलिस का दावा है कि आरोपी भी हत्याकांड में शालू का नाम ले चुका है. आरोपी कह चुका है कि शालू ने उसे ये सब करने और बदले में 6 लाख रुपए देने के लिए कहा था. अब पुलिस हर कड़ी से कड़ी मिलाते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है.

क्या है विनीत मिनोचा की हत्या की पूरी कहानी ? यहां पढ़ें पूरा घटनाक्रम