कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पुलिस का बड़ा एक्शन! मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, दो सिपाही भी किए सस्पेंड

अखिलेश कुमार

• 01:33 PM • 01 Sep 2026

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 31 अगस्त को हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर भी निलंबन और लाइन हाजिर की कार्रवाई की है.

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे पर बड़ा एक्शन
कौशांबी पटाखा फैक्ट्री हादसे पर बड़ा एक्शन
Google CTA

Kaushambi Firecracker Factory Blast News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.11 लोगों की जान लेने वाले इस दर्दनाक हादसे के मुख्य आरोपी नौशाद अली को पुलिस ने तड़के हुई एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही मामले में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन और लाइन हाजिर की विभागीय कार्रवाई की गई है.

Read more!

31 अगस्त को हुआ था भयंकर धमाका

घटना कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर मनौरी गांव की है. 31 अगस्त को यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ था. धमाका इतना भयानक था कि पूरी फैक्ट्री मिनटों में आग की लपटों से घिर गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापात ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत चार विशेष टीमों का गठन किया था.

'भागने की फिराक में थे आरोपी'-पुलिस

पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की सुबह करीब 4:00 बजे मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मुख्य आरोपी नौशाद अली चरवा थाना क्षेत्र के 13 मील सराय अकिल मार्ग से होकर भागने की फिराक में है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब उसे घेर लिया, तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में आरोपी नौशाद के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया है.

थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पर भी एक्शन

कौशांबी हादसे की जांच के दौरान पुलिस महकमे में घोर लापरवाही सामने आने पर बड़ा एक्शन लिया गया है.

  • थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह, चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी मनीष पाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.
  • बीट आरक्षी जितेंद्र कुमार और आरक्षी कृष्ण कुमार को क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन की सूचना दर्ज न कराने और कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दो महिलाएं हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. जांच के दौरान दो महिला आरोपियों—शबाना और साइना को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालन के पूरे नेटवर्क से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें: Ankit baliyan Case: मजदूरी करने वाले सुमित के एनकाउंटर होने के बाद पिता ने बताई पूरी कहानी