Ankit baliyan Case: मजदूरी करने वाले सुमित के एनकाउंटर होने के बाद पिता ने बताई पूरी कहानी

Ankit Balyan Murder Case Encounter News: अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए शूटर सुमित के पिता ने रोते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मोहित नाम के आरोपी ने उनके 12वीं पास बेटे को अपने जाल में फंसा लिया था. पिता ने एनकाउंटर और पुलिस कार्रवाई पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

 एनकाउंटर में ढेर सुमित के पिता ने सरकार से मांगी इंसाफ
एनकाउंटर में ढेर सुमित के पिता ने सरकार से मांगी इंसाफ
Google CTA

Ankit Balyan Murder Shooter Sumit Encounter: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दो आरोपी शूटरों को मार गिराया है. मारे गए शूटरों की पहचान हरियाणा के मोहित और सुमित के रूप में हुई है. सुमित के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर जैसे ही उसके परिवार को मिली तो उसके घर में कोहराम मच गया. बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से सुमित के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने दावा किया कि उनके बेटे का इस्तेमाल किया गया और उसे साजिश के तहत अपराध की दुनिया में धकेला गया. सुमित के पिता ने मीडिया से बात करते हुए उसके बारे में कई चौंकाने वाली बातें भी बताईं हैं. चलिए जानते हैं उसके पिता ने क्या क्या बताया.