UP: सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया हैरान करने वाला कांड, पीड़ित ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाई शिकायत

अखिलेश कुमार

• 03:37 PM • 18 Feb 2026

UP News: कौशांबी में शादी के दिन ही दुल्हन के फरार होने से सनसनी फैल गई. आरोप है कि वह सुहागरात से पहले नकदी और जेवर लेकर कथित प्रेमी संग भाग निकली. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नवविवाहिता की तलाश जारी है.

UP news (प्रतीकात्मक फोटो)
UP news (प्रतीकात्मक फोटो)
Google CTA

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शादी वाले दिन सुहागरात से पहले एक दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया. दरअसल, मंझनपुर के रहने वाले एक फैजी युवक ने कुछ दिना पहले धूमधाम से एक युवती से शादी की. फौजी दूल्हा बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचा. यहां दोनों ने घर परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए. इसके बाद मायके से दुल्हन की विदाई के बाद बारता ससुरला पहुंची. दिन बीता और दोनों की एक साथ पहली रात आई. लेकिन इसी रात यानी सुहागरात वाली रात दुल्हन अपके कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं वो अपने साथ कीमती सामान लेकर चली गई. 

Read more!

फर्स्ट नाइट पर दुल्हन ने किया कांड

दरअसल, ये पूरा मामला लगभग एक हफ्ते पुराना है और पहले सराय अकिल इलाके का है. यहां 8 फरवरी के दिन मंझनपुर के रहने वाले एक युवक शादी के बंधन में बंध गए. दाेनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए. यहां तक तो सब कुछ ठीक चला. दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई. लेकिन आरोप है कि इसी दिन सुहागरात से पहले ही वो यहां से 5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख के जेवरात लेकर फुर्र हो गई. मामले की जानकारी दूल्हे के घरवालों को हुई तो उनके होश उड़ गए.

सांवले रंग और कथित प्रेमी का एंगल

अब मामले को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि दूल्हे का सांवले रंग का होना दुल्हन को पसंद नहीं था. दावा है कि इसे लेकर दुल्हन ने आपत्ति भी दर्ज करवाई थी. लेकिन बताया जा रहा है कि परिजनाें ने इसे नजरअंदाज कर दिया था. मामले में बताया जा रहा है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने का पहले ही प्लान बना चुकी थी.

पीड़ित पति ने दर्ज करवाई शिकायत

घटना के बाद पीड़ित पति ने थाना मे पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि उसकी पत्नी 10 और 11 फरवरी कि रात सो रही थी तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र के रहने वाले निकेश कुमार ने उसे बहला फुसलाकर भाग ले गया. मामले में सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नवविवाहिता की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार से लापता साधु की यूपी में मिली लाश, फिर सामने आया महिला के साथ अवैध संबंध का हैरान करने वाला सच