Kuldeep Yadav marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और T-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम में रहे कुलदीप यादव जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं. मिली जानकारी के अुनसार कुलदीप यादव इस महीने शादी करने वाले वाले हैं. इसके के लिए उनके जोरों से तैयारी चल रही है. दोस्तों और रिस्तेदारों के शादी के इनविटेशन कार्ड बांटे जा रहे हैं. इसी के तहत कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने बीते 8 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण कार्ड दिया. माना जा रहा है कि शादी और रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं.आपको बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई बीते साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी, लेकिन इसके आगे बढ़ा दिया गया था.
ADVERTISEMENT
कब और कहां होगी शादी?
जानकारी के अनुसार, कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में होगी. इस मौके पर दोनों परिवारों के केवल करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे. शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू हो जाएंगी, जिसमें हल्दी और मेहंदी शामिल हैं. इसके बाद 14 मार्च 2026 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
लखनऊ में होगा रिसेप्शन
कुलदीप और वंशिका की शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा. इस रिसेप्शन में बीसीसीआई के बड़े अधिकारी, यूपीसीए के सदस्य और भारतीय टीम के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों के शामिल होंगे. इसके अलावा कई और बड़ी और राजनीतिक हस्तियां भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं.
2025 में होने वाली शादी इसलिए टली
कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक नामी होटल में हुई थी. पहले यह शादी नवंबर 2025 में ही होने वाली थी, लेकिन कुलदीप के भारतीय टीम के मैचों में व्यस्त होने और टी-20 वर्ल्ड कप में उनके चयन के कारण तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा था. अब वर्ल्ड कप की सफलता के बाद परिवार ने शादी के लिए 14 मार्च का दिन चुना है.
ADVERTISEMENT

