Muzaffarnagar Sonakshi Dulhan Case:10 मई की तारीख मुजफ्फरनगर जिले के रामपुर गांव के एक परिवार के लिए खुशियों से भरी हुई थी. इसी दिन यहां के रहने वाले मांगेराम ने बेटे की शादी सोनाक्षी नाम की युवती के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार के एक होटल में धूमधाम से संपन्न् हुई. इसके बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर खुशी-खुशी घर ले आया. लेकिन इसके बाद सुहागरात की रात दूल्हे के सोने के बाद दुल्हन ने एक बड़ा कांड कर दिया. सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पूरे गांव में हर तरफ नई दुल्हन की चर्चा होने लगी. इसके बाद तो मामला पुलिस थाने तक जा पहंचा. क्या है पूरा मामला, आखिर उस रात दूल्हे के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो सदमे में पहुंच गया. जानिए इस खबर में...
ADVERTISEMENT
बिचौलिए के जरिए तय हुआ रिश्ता
दरअसल, मांगेराम की मुलाकात कुछ समय पहले घुमावती गांव निवासी रविंद्र नाम के युवक से हुई थी. रविंद्र ने ही मांगेराम को सोनाक्षी नाम की लड़की की फोटो दिखाकर रिश्ता तय करवाया था. आरोप है कि इस शादी को कराने के बदले बिचौलिए ने मोटी रकम भी ली थी. इसके बाद आखिकार शादी वाला दिन आ गया. इस दौरान दौरान मांगेराम ने अपनी नई बहू को सोने-चांदी के कई कीमती गहने और अन्य सामान दिए.
फार्स्ट नाइट पर पति सोता रहा, दुल्हन ने किया कांड
इस दौरान शादी की फार्स्ट नाइट पर जब दुल्ह गहरी नींद में सो रहा था तो उसके पीछे दुल्हन ने एक बड़ा कांड कर दिया. इसके बाद सुबह जब दूल्हे की आंख खुली तो नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी कमरे से गायब थी. पहले तो उसने सोचा कि कहीं बाहर गई होगी. लेकिन हर जगह तलाशने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला. इसी दौरान शादी में दिए गए सोने-चांदी के जेवर भी गायब मिले. परिवार ने दुल्हन जब और उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी का फोन नहीं लगा. इसके बाद मांगेराम को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है.
पीड़ित परिवार पहुंचा थाने तब खुला मामला
घटना के बाद 23 मई को मांगेराम ने छपार थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी तो मामले का पता चला. उन्होंने पुलिस को बताया कि शादी के अगले दिन उनकी बहू घर से सारे कीमती गहने लेकर फरार हो गई है. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार
सीओ सदर रविशंकर मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया. जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और बिचौलिया महिला आशा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 70 प्रतिशत जेवर भी बरामद कर लिए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने परिवारों को अपना शिकार बनाया है.
उम्रदराज लड़कों को निशाना बनाता था गैंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था. गैंग खासतौर पर ऐसे परिवारों को निशाना बनाता था, जिनके लड़कों की उम्र ज्यादा होने के बावजूद शादी नहीं हो पाती थी. ऐसे परिवारों को शादी का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी जाती थी. इसके बाद शादी करवाई जाती और फिर एक-दो दिन के भीतर दुल्हन गहने लेकर फरार हो जाती थी.
ADVERTISEMENT


