'मोदी जी इशारा करें तो ईरान के लिए जान दे दूंगा'...लखनऊ के ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, खामेनेई के समर्थन में कही बड़ी बात

Lucknow Viral Video: लखनऊ में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के समर्थन में बयान देता नजर आ रहा है. ड्राइवर ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी इशारा करें तो वह ईरान के लिए जान देने को भी तैयार है. ऑटो पर लगाए गए पोस्टर और दिए गए बयान ने राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है. जानिए पूरा मामला.

Lucknow Viral Video
Lucknow Viral Video

समर्थ श्रीवास्तव

follow google news

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव की गूंज अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भी सुनाई दे रही है. लखनऊ के एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति अपनी अटूट आस्था जता रहा है. ड्राइवर ने यहां तक कह दिया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी इशारा करें, तो वह ईरान के लिए अपनी जान कुर्बान करने को भी तैयार है.

Read more!

ऑटो के पीछे लगाया खामेनेई का पोस्टर

लखनऊ की सड़कों पर ऑटो चलाने वाले जुल्फार अब्बास ने अपने ऑटो के पीछे ईरान के नेता अली खामेनेई का पोस्टर लगाया है. अब्बास का कहना है कि खामेनेई एक ऐसे महान लीडर थे जिन्हें शहीद किया गया और इस खबर से उन्हें और उनके जैसे कई लोगों को गहरा दुख पहुंचा है. वह पोस्टर के जरिए पूरी दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि खामेनेई को शहीद करके अमेरिका और इजराइल ने अच्छा काम नहीं किया है और एक दिन उनका बुरा हश्र होगा.

'मोदी जी इशारा करें तो ईरान चले जाएंगे'

अब्बास ने बातचीत के दौरान भावुक होते हुए कहा, 'हम खामेनेई साहब को दिल से मानते हैं और उनके लिए जान भी दे देंगे'. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान जाकर लड़ेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया कि अगर पीएम मोदी हल्का सा इशारा कर दें या ईरान से कोई पैगाम आ जाए कि हिंदुस्तान से जरूरत है, तो वह तुरंत वहां चले जाएंगे. अब्बास ने आगे कहा कि "हमारी मां ने हमको शहीद होने के लिए ही पैदा किया है, जैसे कर्बला में 72 शहीद हुए थे, वैसे ही हम भी तैयार हैं".

हिंदुस्तान और ईरान दोनों के लिए वफादारी

जब उनसे हिंदुस्तान और ईरान के बीच चुनाव करने का सवाल पूछा गया, तो अब्बास ने स्पष्ट किया कि वह दोनों मुल्कों को दिल से मानते हैं. उन्होंने कहा, 'हम हिंदुस्तान के लिए भी शहीद हो सकते हैं और ईरान को भी मानते हैं'. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार और ईरान के बीच हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं, इसलिए भारत को भी इस मामले में सपोर्ट करना चाहिए.

किसी के दबाव में नहीं लगाया पोस्टर

अब्बास ने साफ किया कि उन्होंने यह पोस्टर किसी के कहने या दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से लगाया है. लखनऊ में खामेनेई की मौत के बाद कई जगहों पर मातम और मजलिसों का दौर जारी है. अब्बास जैसे कई लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अपनी संवेदनाएं और गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाले जीशान का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी था ढेर, सामने आई कट्टरपंथी कुंडली

    follow google news