Lucknow saas murder case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बहू पर भांजे के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या का आरोप लगा. इस हत्याकांड की वजह बहू और उसके सगे भांजे के बीच पनप रहे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सास को उनके इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी. ऐसे में उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. ऐसे में दोनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. इस बीच अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT
10 दिन पहले चाय में दिया था जहर
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बहू शालिनी ने अपनी सास शांति देवी को मारने की कोशिश काफी समय से कर रही थी. हत्या के सफल होने से करीब 10 दिन पहले शालिनी ने सास की चाय में जहर मिलाकर उन्हें पिलाने का प्रयास किया था. हालांकि उस वक्त स्वाद खराब होने के कारण सास ने चाय नहीं पी और उसे फेंक दिया जिससे उनकी जान बच गई. लेकिन आरोपी बहू हार नहीं मानी. इसके बाद दूसरी बार उसने सास को मारने की योजना बनाई.
कड़वी रोटी बनी मौत का कारण
मृतका के बेटे मनोज रावत ने बताया कि 5 अप्रैल को उनकी मां शांति देवी ने रोज की तरह रात का खाना खाया. बेटे के अनुसार इस दौरान मां ने रोटी के कड़वे होने की बात कही. इसके बाद एक रोटी खाते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगी. इस बीच हम उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य मौत मानकर शव को दफना दिया था. लेकिन बाद में घर में पन्नी में लिपटी एक संदिग्ध रोटी मिली जिससे बहू पर शक गहरा गया.
पंचायत में बता दी पूरी कहानी
इसके बाद पंचायत बुलाई गई. यहां एक रिश्तेदार ने बताया कि शालिनी ने पहले भी कीटनाशक मंगवाया था. इस बीच जब शालिनी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया. शालनी के अनुसार, उसने पहले चाय में जहर मिलाया था. लेकिन सास ने चाय ही फेंक दी थी. इसके बाद फिर योजना के तहत दूसरी बार रोटी में पाउडर वाला जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे सास की मौत हो गई.
इराक से लौटे भांजे के साथ था प्रेम प्रसंग
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बहू शालिनी का प्रेम संबंध अपने भांजे करण के साथ था. भांज कुछ समय पहले ही इराक से वापस आया था. करण के इराक से लौटने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. सास को इसका पता चला तो उन्होनें इसका विरोध करना शुरू कर दिया. डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने प्रशासन की अनुमति लेकर शव को कब्र से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराया गया. अब पुलिस ने मृतका का विसरा सुरक्षित रखा है. मामले में फिलहाल फरार की भांजे तलाश जारी है.
यह भी पढ़ें: देवर-भाभी घर में थे अकेले…फिर हुआ कुछ ऐसा कि पड़ोसियों तक पहुंची चीख, अब घटना ने सबको चौंकाया
ADVERTISEMENT


