Divya Mishra Murder Case: 'वो तो बहुत डरपोक था'...मानस के मामा अवधेश बाजपेई ने किए बड़े खुलासे, दिव्या को लेकर कही ये बात

संतोष शर्मा

21 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 21 2026 7:09 PM)

लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी मृतक मानस बाजपेई को लेकर उसके मामा अवधेश और अमोल बाजपेई ने बड़ा खुलासा किया. जानें मानस, दिव्या और परिवार के रिश्तों की पूरी कहानी.

NewsTak
मानस के मामा ने बताई कई बातें.
Google CTA

लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड (तिहरे हत्याकांड) में मृतका दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा के बाद अब मानस के मामा अवधेश बाजपेई और अमोल बाजपेई का भी रिएक्शन आ गया है. मानस के दोनों मामा ने बताया कि वो तो काफी डरपोक था. वो अंधेरे में सुनसान गली में भी जाने से डरता था. फिर उसने ऐसे कैसे कर दिया ?  मानस के पास हथियार कैसे आए ? उसकी तो किसी के साथ गलत संगत भी नहीं थी. वो नशे का भी आदी नहीं था. दिव्या भी कई बार हंसती थी और कहती थी कि देखो मामा इतने बड़े हो गए हैं और अभी डरते हैं. उसने इतना सब कैसे कर दिया ये हैरान करने वाली बात है. 

Read more!

अवधेश बाजपेई ने बताया कि 13 फरवरी 2017 में परिवार वालों की सहमति से दोनों की शादी हुई थी. ये लव मैरिज नहीं थी. ये शादी मानस के पिता ने तय की थी. शादी के पहले ही मानस के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. तब अंतिम संस्कार में दिव्या आई थी. तब इन दोनों की शादी नहीं हुई थी. दिव्या को बतौर बहू मानस के पिता ने ही पसंद किया था. दोनों अच्छा कमाते थे और अच्छे से रहते थे. साल 2019 में मानस की मां की मौत कैंसर के कारण हो गई. इसके बाद ही दोनों के रिश्ते खराब होने लगे थे. इधर बहन डिप्रेशन में चली गई. जिसका मानस इलाज करवाता था. घर में सीसीटीवी लगवा रखे थे ताकि वह बैंक में रहकर अपनी बहन को देख सके कि उसने समय से दवाई वगैरह की मॉनिटरिंग कर सके. वह अपनी बहन का बहुत ख्याल रखता था.

दिव्या को लेकर मामा ससुर ने क्या कहा ? 

दिव्या को लेकर उनके मामा ससुर अवधेश और अमोल बाजपेई ने कहा कि वो बहुत संस्कारी बहू थी. उन्होंने बताया कि बेटे की शादी में दिव्या एक हफ्ते की छुट्‌टी लेकर आई थी और पूरी जिम्मेदारी उसने निभाई थी. बीते एक साल से दोनों के बीच अलगाव शुरू हुआ था. दोनों के बीच अलगाव से पहले झगड़ों में कई बार समझाया गया. इधर हम दोनों और उधर से दिव्या के बुआ फूफा वगैरह आते थे. ये लोग हम लोगों को पहले से जानते थे. हम समझाते थे कि दोनों लोग अच्छा कमाते हो, पढ़े लिखे हो फिर भी किस बात का झगड़ा है. काफी समझाने के बावजूद दोनों के बीच नहीं बन रही थी. 1 साल से मुकदमा चल रहा था. 

दिव्या ने मानस को गिफ्ट की थी बुलेट

दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा का दावा है कि मानस को कार चलाने नहीं आता था. वहीं मामा अवधेश बापपेयी का कहना है कि मानस के पास पहले कार थी. वो चलाता भी था. बाद में उसने कार बेच दी थी. फिर दिव्या ने ऑफिस आने-जाने के लिए उसे बुलेट दिलाई थी. मामा ने कहा कि हम लोग मजाक करते थे कि यार तुम खुद कमाते हो और तुम्हारे पिता ने भी पैसे छोड़े हैं फिर बहू से बुलेट क्यों खरीदवा ली. 

मामा ने बताई मानस के कंप्रोमाइज वाली बात

मामा ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी कि इतना बड़ा स्टेप उठा ले. उसे हाल में क्या पता चला वो हमें नहीं पता. ऐसी क्या बात उसे पता चली ये उसने न हमें बताया और न ही हम बड़े होने के नाते उसे पूछे. वो ये शादी टूटने देना नहीं चाहता था. वो दिव्या को अपने पास रखना चाहता था. पर दिव्या उसके पास नहीं रहना चाहती थी. उसी ने रिट फाइल की थी. 

बस ईगो की लड़ाई थी और गुस्से में अलग हो रहे थे

मामा ने बताया कि दोनों के बीच में बस ईगो की लड़ाई थी. बस गुस्से में दोनों अलग हो रहे थे. मानस चाहता था कि कंप्रोमाइज्ड हो जाए. बहन पर जान छिड़कता था. वो उसकी बहुत सेवा करता था. हम लोग इसलिए उसको लाइक करते थे कि वो अपनी बहन का बुरे वक्त में साथ दे रहा था. उसकी सेवा कर रहा था. 

मामा ने बताया बहन को मारने की वजह 

मामा ने बताया कि उन्होंने मानस को बचपन से गोद में खिलाया था. वो उसे बहुत करीब से जानते थे. वो अपनी बहन को इतना प्यार करता था कि शायद उसने यही सोचा होगा कि उसके बाद उसकी मानसिक रूप से बीमार बहन की देखभाल भला कौन करेगा. इसलिए उसने उसके खिलाफ भी ऐसा स्टेप उठाया. 

...इसका मतलब ये नहीं कि उसने मां को मार दिया- मामा

मृतका दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ये बताया कि बकौल दिव्या मानस और उसकी बहन ने मिलकर अपनी माता जी को इतना पीटा था उसकी बीमार मां का निधन हो गया था. दिव्या सिर्फ उससे अलग होना चाहती थी. इस बात पर मामा अवधेश ने कहा कि कई बार दवाई नहीं खाने की वजह से मानस अपनी मां पर गुस्सा होता था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी.

Divya Mishra case: दिव्या ने हाथों से क्यों नहीं हटाया मानस के नाम का टैटू, तीज का व्रत और सड़े टमाटर की क्या है कहानी ?