छोटी बहन के लिए कपड़े खरीदने के निकली...फिर मिली लाश! जानिए लखनऊ के समरीन के मौत की पूरी कहानी

अंकित मिश्रा

• 05:38 PM • 13 Oct 2026

Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय समरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने अवनीश पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस हादसे, आत्महत्या और साजिश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जानिए समरीन की मौत से जुड़े मामले की पूरी कहानी.

Lucknow Hotel Death Case
Lucknow Hotel Death Case
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में सोमवार शाम हुए एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मच दिया है. ओमेक्स न्यू हजरतगंज स्थित VIP होटल सेलेश्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर एक 24 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से छोटी बहन के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद देर शाम यह घटना घटी. वहीं घटना के बाद ही होटल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अब इस घटना के बाद नई जानकारियां सामने आई है, जहां मृतका की मां और मौसा ने कई बातें बताई है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

कौन थी मृतका?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि, मृतका का नाम समरीन(24) है और वह लखनऊ के चौक इलाके की रहने वाली है. पड़ताल में सामने आया है कि सोमवार को दोपहर करीब 11:46 बजे समरीन सुल्तानपुर के रहने वाले अवनीश के साथ होटल पहुंची थी. दोनों ने होटल सेलेश्टियल में कमरा बुक किया और फिर कमरा नंबर 1037 में चले गए. इसके बाद शाम करीब 6 बजे युवती अचानक 10वीं मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे आ गिरी. वहीं वारदात के बाद तुरंत समरीन के साथ मौजूद अवनीश होटल से फरार हो गया.

मां और बहनों के साथ रहती थी समरीन

इस घटना के बाद समरीन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, परिवार में 5 बहनें, 2 भाई और समरीन की मां हैं. समरीन के पिता की 16 साल पहले मुंबई में मौत हो चुकी है, वहीं दोनों भाई विदेश में रहकर जरदोजी का काम करते है. समरीन अपने मां और बहनों के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि सोमवार को 11 बजे समरीन अपनी छोटी बहन हबीबा के लिए कपड़ा खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी.

परिजनों के मुताबिक, समरीन का वैवाहिक जीवन भी काफी तनाव से भरा हुआ है. करीबन 6 साल पहले उसकी शादी चौपटिया तंबाकू मंडी के पास शादी हुई थी. शादी के बाद उसका एक बच्चा भी हुआ, लेकिन 6 महीने में ही उसकी मौत हो गई थी. फिर शादी के एक साल बाद ही उसका पति से विवाद शुरू हुआ, जो कि कोर्ट तक पहुंच गया और मंगलवार को कोर्ट में पेशी भी थी.

मृतका की मां ने रोते हुए लगाई गुहार

अब इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसी बीच मृतका की मां ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि, हमारी बच्ची को क्यों मारा? अगर मेरी लड़की उससे(अवनीश) से प्यार करती थी, तो वह उसे रख लेता, उससे शादी ही कर लेता...लेकिन उसने मारा क्यों? उसने ऐसा क्या कर दिया की उसे सीधे 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया.

मृतका के मौसा ने बताई अलग ही कहानी

वहीं, दूसरी ओर मृतका समरीन के मौसा मोहम्मद शकील ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने बताया कि समरीन कपड़े लेने गई थी, जहां आरोपी ने पहले उसे बहलाया-फुसलाया और फिर उसे होटल ले गया. परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी अवनीश पिछले 4 महीने से समरीन के पीछे पड़ा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था. मौसा ने तो यह भी अंदेशा जताया है कि पहले समरीन की जान ली गई है और फिर गुमराह करने के लिए 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया है.

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

DCP साउथ मोहम्मद मुश्ताक से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस दोनों के ही बैकग्राउंड, कॉल डिटेल्स और बीच के रिश्तों की गहनता से पड़ताल की जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, कोई हादसा है या फिर कोई सोची-समझी साजिश है. परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

Shiv Sharma Death Case: श्रद्धा के फ्लैट से दवाएं, बड़े-बड़े लोगों से संपर्क के दावे... शिवा शर्मा की मौत के मामले ने उलझाया?