उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गोलीकांड ने फिर शहर के अमन-चैन को हिलाकर रख दिया है. गुरुवार को दिनदहाड़े ICICI बैंक की महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि दिव्या का पति है जो वारदात के बाद से ही फरार है. हालांकि पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा हर रोज की दफ्तर गई थीं. बताया जा रहा है कि इनका पति मानस ऑटोरिक्शा से वहां पहुंचा. उन्हें बुलाकर बात कर रहा था. इसी दौरान बंदूक निकाली और गोली मार दी. गोली मारने के बाद आरोपी फिर ऑटोरिक्शा से मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के बाहर गंभीर रूप से घायल दिव्या को लोहिया संस्थान पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद दिव्या को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की प्रमुख वजह पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद ही बताई जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
दिव्या और पति मानस के बीच चल रहा था विवाद
मृतका दिव्या मिश्रा और इनके पति मानस के साथ विवाद चल रहा था. लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद फैमिली कोर्ट तक पहुंच चुका था. वहां इनका मामला विचाराधीन था. आरोप है कि गुरुवार को आरोपी ने बैंक के बाहर था. जैसे ही उसने दिव्या को देखा तो उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया.इधर दिव्या मिश्रा लहूलुहान होकर गिर पड़ीं.
आरोपी ने अपनी बहन की भी हत्या की
आरोपी मानस ने अपनी बहन सीबा बाजपेयी की भी गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बहन को क्यों मारा ये अभी साफ नहीं हो पाया है. हालांकि इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.
बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं दिव्या
दिव्या मिश्रा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं. इनकी पोस्टिंग गोमतीनगर थाना इलाके के ब्रांच में थी. ये लखनऊ के सिंगारनगर की रहने वाली थीं.
यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं दिव्या
मृतका दिव्या मिश्रा यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं. प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा- ''अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है....लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे...
@Uppolice @lkopolice @dgpup.
आरोपी मोबाइल पर डाला स्टेटस, बताई वजह
हत्याकांड के बाद आरोपी ने मोबाइल पर स्टेटस डाला और लिखा कि उसने आज अपनी पत्नी और बहन की हत्या कर दी है. मानस ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उन्हें चीट कर रही थी. यही नहीं उसने ये भी लिखा कि ये सब प्रज्ञा और भारत जानते थे.साथ उसने खुद के भी जिंदा नहीं रहने की बात की थी.
पड़ोसियों ने क्या देखा ?
पड़ोसी के अनुसार, उन्होंने मानस का स्टेटस देखे तो घर की तरफ आए.. दरवाजा अंदर से बंद था , जिसपर उन्होंने जब दरवाजा खोला और अंदर गए तो टीवी पर हनुमान चालिसा चल रहा था. वहीं मानस और उसकी बहन के शव पड़े हुए थे. पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपी मानस की भी मौत हो चुकी है. उसे भी गोली लगी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बहन को गोली क्यों मारी ?
बताया जा रहा है कि मानस की बहन बीमार थी और उसका काफी लंबे समय से इलाज चल रहा था. इसलिए उसने बहन की भी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मानस के अलावा परिवार में उसकी बहन की देखभाल करने वाला कोई नहीं था.
मामले पर DCP ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने क्या बताया ?
इस हत्याकांड पर डीसीपी ईस्ट डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि पुलिस को आज गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली. घटना स्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला के पति ने ही उसे गोली मारी है. इसके कुछ ही देर बाद, पुलिस को एक ऐसे व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जिसने अपनी बहन की हत्या कर दी थी और खुद को भी गोली मार लिया था. पुष्टि हुई कि यह वही व्यक्ति, मानव वाजपेयी है, जिसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या की है. उसके फ़ोन पर लगे एक WhatsApp स्टेटस से इस घटना का पता चलता है. उस व्यक्ति के घर से तीन हथियार बरामद किए गए हैं.
ADVERTISEMENT


