Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गोमती नगर स्थित ICICI बैंक के बाहर दिनदहाड़े पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT
बैंक के बाहर टेम्पो से पहुंचा आरोपी
प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मचारियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने का शक मृतक दिव्या मिश्रा के पति मानस बाजपेयी पर है. आरोपी टेम्पो से बैंक के बाहर पहुंचा और दिव्या से बातचीत करने लगा. बातचीत के दौरान ही उसने अचानक पिस्टल निकालकर दिव्या पर दो गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया.
तीन मौतों से दहला लखनऊ
घटना की शुरुआती जानकारी और दावों के मुताबिक, मानस बाजपेयी ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली. दिनदहाड़े हुई इन तीन मौतों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से खोखे बरामद किए. पुलिस अब बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. मामले की जांच के लिए पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Lucknow Crime: शहर में दिनदहाड़े ICICI बैंक की महिला कर्मचारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या
ADVERTISEMENT


