लखनऊ: शादी के 1 साल बाद भी बचपन के प्रेमी को नहीं भूल पाई सोनाली, पति को पता चली बात तो खुद करवा दी दोनों की शादी!

अंकित मिश्रा

• 03:30 PM • 11 Sep 2026

लखनऊ के मलिहाबाद में सोनाली अपने पुराने प्रेमी के साथ चली गई थी. पुलिस ने उसे हरदोई में प्रेमी के साथ खोज लिया. थाने में सोनाली ने पति के साथ रहने से मना कर दिया. इसके बाद पति ने उसकी बात मान ली. दोनों की मंदिर में शादी कराकर पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया.

lucknow
lucknow
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ के मलिहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. यहां एक महिला अपने पुराने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई. उसने पति के साथ रहने से साफ मना कर दिया. इसके बाद पति ने जबरदस्ती करने के बजाय पत्नी की बात मान ली. उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी.

Read more!

स्कूल के समय से था दोनों का प्यार

मलिहाबाद की रहने वाली सोनाली की शादी करीब एक साल पहले एक पीआरडी जवान विक्की से हुई थी. शादी के बाद वह पति के साथ ससुराल में रह रही थी. बताया जा रहा है कि सोनाली और उसका प्रेमी स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों साथ पढ़े थे. इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी. परिवार ने बाद में सोनाली की शादी विक्की से कर दी. शादी के बाद भी सोनाली और उसके पुराने प्रेमी की बातचीत बंद नहीं हुई. दोनों फोन पर लगातार संपर्क में थे.

5 सितंबर को अचानक घर से चली गई

5 सितंबर को सोनाली अचानक ससुराल से गायब हो गई. परिवार ने उसे आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पति विक्की ने मलिहाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की. आसपास के जिलों में भी उसकी जानकारी भेजी गई. जांच के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन हरदोई में मिली.इसके बाद पुलिस ने बुधवार को सोनाली को उसके प्रेमी के साथ हरदोई से बरामद कर लिया.

थाने में पति-पत्नी और प्रेमी आमने-सामने

महिला के मिलने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को मलिहाबाद थाने ले आई. यहां काफी देर तक बातचीत हुई. परिवारवालों और पुलिस ने सोनाली को पति के साथ वापस जाने के लिए समझाया. लेकिन सोनाली अपनी बात पर अड़ी रही. उसने साफ कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती. वह अपने पुराने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.

पति ने कहा- जहां खुश हो, वहीं रहो

पत्नी की बात सुनकर विक्की को पहले काफी हैरानी हुई. लेकिन उसने पत्नी पर कोई दबाव नहीं बनाया. विक्की ने कहा कि अगर वह अपने प्रेमी के साथ खुश है तो उसी के साथ रहे. उसने जबरदस्ती रिश्ता चलाने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

मंदिर में हुई दोनों की शादी

इसके बाद स्थानीय मंदिर में सोनाली और उसके प्रेमी की शादी करा दी गई. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए.इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सोनाली का पति भी वहां मौजूद था. शादी के बाद उसने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा किया. मलिहाबाद का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग पति के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

Gorakhpur news : एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को बुलाया कंप्यूटर टीचर, फिर कुछ ऐसा दिखा कि मच गया बवाल