Gorakhpur news : एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को बुलाया, फिर कुछ ऐसा दिखा कि मच गया बवाल
गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा से अभद्रता करने वाले टीचर जगदीश चौरसिया का वीडियो काफी वायरल हुआ है. परिजनों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया.
ADVERTISEMENT

आरोपी टीचर की छात्रा के परिजनों ने कर दी पिटाई.
Gorakhpur Crime News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले गुरु और शिष्य के बीच मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. कैंपियरगंज थाना इलाके में एक शिक्षक ने ऐसा कर दिया कि शिक्षा का पवित्र मंदिर शर्मसार हो गया. शिक्षक ने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को बुलाया और बेहद आपत्तिजनक हरकत करने लगा. अब इस अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है और लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. जब शिक्षक पकड़ा गया तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
