Maharajganj honor killing case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तीन भाइयों ने अपनी 19 वर्षीय बहन को घर पर उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया. बहन को उसके प्रेमी के साथ देखकर तीनों भाइयों का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपना आपा खो दिया. इसके बाद भाइयों ने बहन के साथ ऐसी हैवानियत की कि यह जानकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. बताया जा रहा है कि घटना के बाद किसी तरह मौके से भागकर प्रेमी ने अपनी जान बचाई. इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला, विस्तार से जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार की रात की है. यहां जिले के पनियरा थाना इलाके में रहने वाली एक युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसे में मौका देखकर युवती का प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उससे मिलने उसके घर पहुंच गया. लेकिन इस बीच कहानी में मोड़ तब आया जब घर पर युवती के दो भाई पहुंच गए.
भाइयों ने बहन को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया. इससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. दोनों ने अपने एक अन्य भाई को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों (बहन और उसके प्रेमी) को कमरे में बंद किया और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ उन पर हमला कर दिया.
बहन के साथ ही हैवानियत
तीनों ने मिलकर बहन को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवती का प्रेमी बुरी तरह से घायल हो गया. अधमरी हालत में प्रेमी युवक मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. ये तीनों भाई यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रेमी रवि का पीछा किया और उसके घर के पास भी जाकर उसे पीटा और अधमरा जानकर छोड़ दिया.
चोरी चुपके शव का कर दिया अंतिम संस्कार
वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने एक और साजिश रची. शुक्रवार सुबह उन्होंने बहन के शव को पिकअप वाहन में लादकर सहजनवां क्षेत्र के सिसई घाट ले गए. यहां उन्होंने बहन के शव का चोरी-छिपेअंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद घर लौटकर खून के निशानों को साफ कराया गया और खून से सने कपड़ों को भी जला दिया गया, ताकि किसी तरह का सबूत न बच सके.
केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
अब इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने लड़की के तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया. पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही युवक के बयान पर लड़कीं के भाईयो को बुलाकर पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: कुदरत का अजीब फैसला, मां-बाप की मौत, पर चमत्कारिक रूप से बच गए 8 बच्चे, हिला देगी मुरादाबाद की ये खबर
ADVERTISEMENT


