प्यार में पड़े इंसान के लिए ना कोई सीमा मायने रखती है और ना ही कोई हदें, उसे तो बस सामने वाला का साथ और आगे की दुनिया दिखती है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां अपने मौसेरे जीजा के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उसने अपना घर-परिवार छोड़ जीजा संग फरार हो गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि जीजा के भी 2 बच्चे है. जैसे ही इस घटना की जानकारी परिवार वालों को लगी तो उनके पांव तले खिसक गई और रोना-धोना शुरू हो गया. आइए विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
जीजा संग फरार हुई साली
मिली जानकारी के मुताबिक युवक का अपने ससुराल में अक्सर आना-जाना लगा रहता था. दामाद होने की वजह से ससुराल में उसका स्वागत भी उसी तरह से किया जाता था और वह लोगों से हंस-हंसकर बातें भी करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात मौसेरी साली से हुई. दोनों के बीच धीरे-धीरे बातें शुरू हो गई और नजदीकियां बढ़ने लगी. समय के साथ दोनों एक-दूसरे से कदर जुड़ गए कि दोनों के बीच प्यार पनप गया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.
परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले दोनों अचानक से गायब हो गए. इस दौरान महिला ने अपने तीनों बच्चों को घर पर ही छोड़ दिया, वहीं जीजा ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को सोते हुए अवस्था में छोड़ दिया. परिजनों ने पहले दोनों को काफी ढूंढा लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया.
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
धीरे-धीरे यह बात गांव में फैली और लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का साफ-साफ कहना है कि उन्हें किसी भी बात का शक नहीं था और साथ ही कभी कुछ ऐसा लगा भी नहीं कि कोई इतनी बड़ी बात है. जीजा-साली के घर से फरार होने के बाद से ही घरवाले चिंता की साया में जी रहे है.
पुलिस ने दी ये नसीहत
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया और पूरी जानकारी ली. जांच में सामने आया है कि युवक और महिला दोनों ही बालिग है और अपनी मर्जी से साथ कहीं चले गए है. ऐसे में यह मामला पुलिस के कानूनी दायरे से बाहर है. कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने बताया है कि शिकायत के आधार पर दोनों ही पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई है और बालिग होने के कारण यह किडनैपिंग या जबरदस्ती का मामला नहीं बनता है. हालांकि कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक का चालान काटा गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है कि ताकि सब शांतिपूर्ण ढंग से संभव हो.
ADVERTISEMENT


