मैनपुरी में कैसे शुरू हुई थी सास और दामाद की लव-स्टोरी? पता चली पूरी कहानी

पुष्पेंद्र सिंह

• 05:45 PM • 17 Sep 2026

Mainpuri Saas Damad Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सास और दामाद के रिश्ते का मामला चर्चा में है. करीब 35 साल की पांच बच्चों की मां के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी. इसके बाद उसका संपर्क रिश्ते में दामाद से हुआ और बातचीत धीरे-धीरे कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई. पिछले 1-2 महीनों में दोनों की नजदीकियां बढ़ने के बाद अब दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गए. जानिए पूरी कहानी.

Mainpuri Saas Damad Love Story
Mainpuri Saas Damad Love Story
Google CTA

कहते हैं ना कि अगर इंसान पर जब प्यार का भूत सवार होता है, तो उसे कुछ दिखाई नहीं देता है. इंसान अपनी सारी सीमाएं लांघ देता है और कई बार तो ऐसे कदम चर्चा का विषय बन जाते है. कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सामने आया है, जहां एक पांच बच्चों की मां को रिश्ते में दामाद से ही प्यार हो गया. धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा हो गया कि अब सास-दामाद एक साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए है. अब इस मामले को लेकर घर में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन दोनों ही किसी की सुनने को तैयार नहीं है. मामले में पुलिस की भी एंट्री हो चुकी है और उन्होंने दोनों ही पक्षों को शांत कराकर वापस भेज दिया है. इस बीच एक सवाल उठने लगा है कि आखिर इन दोनों के बीच यह लव-स्टोरी कैसे शुरू हुई जो कि आज इस अंजाम तक पहुंच चुकी है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

'मैं इन्हीं से शादी करूंगा'

मैनपुरी से सामने आया यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दामाद और पुलिस की बातचीत है जिसमें युवक साफतौर पर कहता है कि, 'हां इनके पांच बच्चे हैं...लेकिन फिर भी मैं इन्हीं से शादी करूंगा.' जब पुलिस युवक से पूछती है कि ये महिला कौन है तो वह कहता है कि सास है. फिर पुलिस उसे समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह महिला(सास) के साथ ही रहने की बात पर अड़ा रहता है.

वहीं नहीं जब पुलिस युवक से पूछती है कि अगर वह सास से शादी करेगा तो उसकी पत्नी का क्या होगा? इसपर युवक कहता है कि वह अपनी सास के साथ रहना चाहता है, अगर मेरी पत्नी को भी साथ रहना है तो रहें वरना जाए. इस दौरान वह महिला(सास) के पांच बच्चों को भी साथ रखने के तैयार दिखता है.

कैसे हुई थी दोनों की लव-स्टोरी की शुरुआत?

अब इस मामले में दोनों की लव-स्टोरी की कहानी भी खूब चर्चा में है. मिली जानकारी के मुताबिक, महिला(सास) की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है. वह घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि लगभग 2 साल पहले महिला के पति की मौत हो गई. इसके बाद महिला अपने पांच बच्चों के साथ अकेले पड़ गई और बच्चों के साथ ही जिंदगी जीने लगी. इसी दौरान उसका संपर्क रिश्ते के दामाद से हुआ. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो कि समय के साथ प्यार में बदल गई. पिछले 1-2 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां ज्यादा बढ़ने लगी और अब ऐसा हुआ है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गए है.

बच्चों में किया विरोध

बताया जा रहा है कि सास और दामाद हाल के दिनों में ही एक रिश्तेदारी में पहुंचे थे, जहां महिला के बच्चे भी मौजूद थे. लेकिन जैसे ही बच्चों को इन दोनों के रिश्ते की जानकारी लगी तो उन्होंने उसका खुलकर विरोध किया. इसके बाद ही परिवार में विवाद शुरू हुआ और खूब हंगामा हुआ. सास अपने दामाद के साथ रहने की जिद्द पर अड़ गई और उसने किसी की एक नहीं सुनी. मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों को ही थाने लाया गया.

थाने में चला सवाल-जवाब का दौर, फिर भेजा गया घर

पुलिस थाने पहुंचकर दोनों ही पक्षों की बातों को सुना गया. पुलिस ने सास और दामाद से उनकी मर्जी पूछी तो दोनों ने ही साथ रहने की बात कही. साथ ही दामाद ने अपने सास के बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बात भी कही. हालांकि पुलिस ने युवक को समझाया लेकिन वह नहीं माना और अपनी जिद्द पर अड़ा रहा. फिर दोनों ही पक्षों को समझाने-बुझाने के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस ने साफ कहा है कि अगर कोई भी लिखित शिकायत मिलती है तो उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मैनपुरी: सास को दामाद से हुआ प्यार, फिर 5 बच्चों की मां ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम... जानें कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी