मैनपुरी: सास को दामाद से हुआ प्यार, फिर 5 बच्चों की मां ने उठाया ये हैरान करने वाला कदम... जानें कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी
Mainpuri Saas Damad Love Story: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की मां को अपने रिश्ते के दामाद से प्यार हो गया. पति की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. जब परिजनों ने विरोध किया तो मामला थाने पहुंच गया, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हैं.
ADVERTISEMENT

मैनपुरी में 5 बच्चों की मां को दामाद से हुआ प्यार
Mainpuri Saas Damad Marriage: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सामाजिक मर्यादाओं और रिश्तों के ताने-बाने को उलझा देने वाली एक बेहद अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां घिरोर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला को अपने ही रिश्ते के दामाद से प्यार हो गया. करीब 5 बच्चों की मां यह महिला दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है, जिससे पूरे परिवार में भारी हड़कंप मच गया है. मामला इतना बढ़ गया कि रिश्तेदारों के समझाने और विरोध करने के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए. पुलिस और परिजनों की समझाइश के बावजूद सास और दामाद अपने फैसले पर अडिग नजर आए.
