मैनपुरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा: भीलवाड़ा से प्रेमी के लिए भागकर आई लड़की, थाने के बाहर से ही जबरन खींच ले गए परिजन! देखें वीडियो

Mainpuri Viral Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्यार और परिवार के टकराव का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है.राजस्थान से एक युवती अपने प्रेमी से मिलने मैनपुरी पहुंची, लेकिन थाने के बाहर परिजनों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की कोशिश की. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए पूरा मामला.

Mainpuri Viral Video
Mainpuri Viral Video

पुष्पेंद्र सिंह

follow google news

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से प्यार, इश्क और हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. राजस्थान के भीलवाड़ा की एक लड़की अपने प्यार की खातिर मैनपुरी पहुंच गई, लेकिन थाने के बाहर परिजनों ने उसे जिस तरह जबरन गाड़ी में लादा, उसने कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते है मामले की पूरी कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुर्रा के पाए गांव का रहने वाला ऋतिक यादव राजस्थान के भीलवाड़ा में काम करता था. वहीं उसकी मुलाकात एक युवती से हुई. धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा. जब घर वालों को भनक लगी, तो उन्होंने ऋतिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के समझाने के बाद ऋतिक अपने गांव वापस लौट आया.

प्रेमी के पीछे मैनपुरी पहुंची प्रेमिका

लेकिन प्यार का जुनून ऐसा था कि लड़की खुद को रोक नहीं पाई और भीलवाड़ा से भागकर अपने प्रेमी के पास मैनपुरी पहुंच गई. लड़की के परिजनों को इस बात की खबर नहीं थी और उन्होंने वहां पर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. फिर पुलिस ने लड़की की लोकेशन ट्रेस किया और परिजन के साथ कुर्रा थाने पहुंच गए.

थाने के बाहर फिल्मी ड्रामा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की थाने के बाहर चीख-चिल्ला रही है. वह बार-बार कह रही है, 'मेरा नाम रिंकू शर्मा है, मेरे साथ जबरदस्ती की जा रही है... मैं रितिक से शादी करना चाहती हूं.' लेकिन उसके परिजन उसकी एक नहीं सुन रहे. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग उसे जबरन गोद में उठाकर गाड़ी में बिठा रहे हैं, जबकि वह मदद के लिए गुहार लगा रही है.

प्रेमी की गुहार: 'हम दोनों बालिग हैं'

प्रेमी ऋतिक यादव का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं. ऋतिक ने आरोप लगाया कि उसे धोखे से बुलाया गया और उसकी प्रेमिका को उसकी आंखों के सामने से जबरन ले जाया गया. उसने पुलिस प्रशासन से अपनी प्रेमिका की सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस का पक्ष

इस मामले में मैनपुरी पुलिस का कहना है कि युवती की गुमशुदगी राजस्थान के भीलवाड़ा में दर्ज थी. राजस्थान पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करने आई थी और युवती को अपने साथ ले गई. हालांकि, जिस तरह से सरेआम लड़की के साथ खींचतान हुई, उसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: आजमगढ़: 7 शादियां कर चुके 55 साल के 'दूल्हे राजा' अब 8वीं की तैयारी में, रोकने के लिए थाने पहुंचा बेटा!

    follow google news