मथुरा में IIT पास बाबा 'अभिषेक मिश्रा' के फोन से हुए आपत्तिजनक खुलासे, गंधर्व विवाह कराता था आरोपी फिर...पता चली ये कहानी

Mathura IIT Baba: मथुरा में ऑनलाइन गीता प्रवचन देने वाले IIT रुड़की के पूर्व छात्र अभिषेक मिश्रा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया. फोन में मिले उच्च शिक्षित लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो.

NewsTak
आरोपी को लेकर हुए कई चौंकाने वाले खुलासे.

गौरांशी श्रीवास्तव

follow google news

उत्तर प्रदेश के मथुरा (गोवर्धन) से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है. ऑनलाइन गीता प्रवचन और आध्यात्मिक ज्ञान के नाम पर लोगों का भरोसा जीतने वाले 'IIT वाले बाबा' यानी अभिषेक मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जैसे-जैसे पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है, इस कथित बाबा के मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड्स से कई खौफनाक और आपत्तिजनक खुलासे हो रहे हैं.

Read more!

IIT रुड़की का पूर्व छात्र है आरोपी 'बाबा' 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया आरोपी अभिषेक मिश्रा कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि उसने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उसकी इसी भारी-भरकम शैक्षणिक पृष्ठभूमि (Educational Background) और बोलने की शानदार शैली से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग ऑनलाइन उसके भगवत गीता प्रवचनों से जुड़ते चले गए.

मोबाइल में मिले लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो 

पुलिस और जांच टीमों के हाथ लगे डिजिटल डेटा ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है. पुलिस के मुताबिक, अभिषेक मिश्रा के संपर्क में आने वाली ज्यादातर लड़कियां बेहद उच्च शिक्षित हैं, जिनमें बीटेक (B.Tech), एमटेक (M.Tech) और एमबीए (MBA) पास युवतियां शामिल हैं. आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर शुरू हुआ यह संपर्क धीरे-धीरे भरोसे और भावनात्मक निर्भरता में बदल गया.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की चैट हिस्ट्री, फोटोज और वीडियोज खंगाले जा रहे हैं. कुछ परिजनों ने पुलिस को ऐसे आपत्तिजनक और अंतरंग तस्वीरें (Intimate Photos) भी सौंपी हैं, जिसमें आरोपी लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है. पुलिस इन सभी वीडियो और तस्वीरों की सत्यता की फॉरेंसिक जांच करा रही है. 

'गंधर्व विवाह' का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप 

मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, एक पीड़ित लड़की ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अभिषेक मिश्रा ने उसे विश्वास दिलाया था कि उन दोनों का 'गंधर्व विवाह' हो चुका है. इसी झूठे विवाह का झांसा देकर आरोपी उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. पीड़िता के इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. यही नहीं, यह भी आरोप है कि वह आश्रम में रहने वाले अन्य लड़के-लड़कियों का भी आपस में 'गंधर्व विवाह' कह कर शादी करवा देता था. 

परिवारों से ऐंठता था मोटी रकम, 3 को किया गया रेस्क्यू 

जांच में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी इस समूह में रहने वाले लड़के-लड़कियों के परिवारों पर भावनात्मक दबाव (Emotional Pressure) बनाकर उनसे मोटी आर्थिक मदद यानी पैसे मंगवाता था. पुलिस अब उसके बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शंस की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वहां से दो लड़कियों और एक लड़के को रेस्क्यू भी किया है, जिन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल, इन सभी बच्चों की काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि वे सामान्य जीवन में लौट सकें. 

'उसने बैड टच...' ठाकुर हूं...उलझना मत कहकर वायरल हुई बैंककर्मी आस्था सिंह ने बताई ई-रिक्शा वाली आपबीती

 


 

    follow google news