मथुरा में 'प्रेम प्रसंग' में मर्डर! होली के दिन युवक को सरेराह गोलियों से भूना, हत्या के बाद आरोपी ने हथियार के साथ लगाया स्टेटस

Mathura Murder Case: मथुरा के नौझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में होली के दिन प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपियों ने हथियार के साथ सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर सनसनी फैला दी और फरार हो गए. जानिए मथुरा मर्डर केस की पूरी कहानी, पुलिस जांच और गांव में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था की ताजा अपडेट.

Mathura Murder Case
Mathura Murder Case

मदन गोपाल

follow google news

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना नौझील इलाके के सुहागपुर गांव में होली के उल्लास के बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 'प्रेम प्रसंग' के चलते एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद हत्यारे ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ स्टेटस लगाकर पुलिस को खुली चुनौती दी और फरार हो गया.

Read more!

सरेराह रोककर मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन नाम का युवक, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था, सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच कहीं जा रहा था. तभी गांव के ही बॉबी और भोला नाम के दो युवकों ने उसे रोक लिया. तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते आरोपियों ने अर्जुन पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद सोशल मीडिया पर स्टेटस

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बॉबी और भोला ने खौफनाक हरकत की. आरोप है कि उन्होंने दोनों हाथों में हथियार लेकर फोन पर स्टेटस लगाया और फिर इलाके से फरार हो गए. इस घटना से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है.

आरोपी की बहन ने किया आत्मदाह का प्रयास

इस हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब अर्जुन की मौत की खबर आरोपी भोला की बहन को लगी. खबर मिलते ही उसने कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या करने की कोशिश की. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर (स्टेबल) बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई और प्रेम प्रसंग का एंगल

मथुरा के एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुहागपुर गांव में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है. पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा आरोपी गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस को उसके पास से ये सब मिला

    follow google news