वृंदावन के जान-माने संत प्रेमानंद जी महाराजा के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. इसे लेकर वृंदावन में साधु-संतो की बैठक हुई. संतो ने दीपक लोधी की संदिग्ध मौत के मामले में उच्च स्थरीय जांच की मांग की है. परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले हुई साधु संतों की बैठक में सभी संतों ने एक सुर में इसकी जांच कराकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है.
ADVERTISEMENT
प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत से बृज के साधु संतों में काफी उबाल है. संत मोहनी शरण ने कहा कि संत समाज इस घटना की निंदा करता है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद केली कुंज की ओर से न तो अभी तक कोई बयान जारी हुआ है और नहीं प्रशासन ने कोई उच्च स्तरीय जांच की है. उन्होंने जिला प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच कराये की मांग की है. उनका कहना है कि बड़ी संख्या में साधु वेश में असमाजिक तत्वों की जांच से बहुत कुछ खुलासा हो सकेगा. घूम रहे असामाजिक तत्वों की भी जांच कराई जाने की मांग की है.
वहीं महंत गंगादास जी महाराज का कहना है कि केली कुंज में वृंदावन में एक महात्मा के साथ बहुत गलत घटना घटी है. उन्होंने कहा कि केली कुंज में समय-समय पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. उनका कहना है कि केली कुंज के शिष्य जमीनों पर कब्जे और माफियागिरी का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे सनातन संस्कृति को नुकसान हो रहा है.
'तीन दिन तक आश्रम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन...', रसिक दुलारी के परिजनों ने अब उठाए गंभीर सवाल!
ADVERTISEMENT


