'तीन दिन तक आश्रम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन...', रसिक दुलारी के परिजनों ने अब उठाए गंभीर सवाल!
Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण यानी दीपक लोधी की संदिग्ध मौत को लेकर परिवार ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं. पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जोड़कर जांच कर रही है, जबकि परिजन इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और साजिश की आशंका जता रहे हैं. दीपक के परिजनों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और CBI जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

दीपक लोधी के परिजनों में अब उठाए गंभीर सवाल
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत का मामला अब धीरे-धीरे उलझता हुआ नजर आ रहा है. प्रथम दृष्टया तो पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझ मामले की जांच कर रही है, लेकिन इसी बीच रसिक दुलारी के परिजनों के दावों और सवालों ने अलग ही चर्चा शुरू कर दी. परिजन इस मौत को आत्महत्या नहीं मान रहे है और साथ ही साजिश की आशंका जता रहे है. रसिक दुलारी के परिजनों का साफ कहना है कि उन्हें मौत की जानकारी मिलने के बाद भी काफी देर इधर-उधर भटकना पड़ा और आश्रम से भी सवालों के जवाब तक नहीं मिले. अब परिजन ने इस मामले में CBI जांच की भी मांग की है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
