यूपी चुनाव से पहले BSP को लेकर मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को लेकर आई बड़ी खबर!

समर्थ श्रीवास्तव

03 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 3 2026 1:24 PM)

BSP News: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने बसपा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ऑल इंडिया बैठक में उन्होंने ऐलान किया कि BSP अब देश में सभी बड़े और छोटे चुनाव अकेले लड़ेगी. वहीं आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति देते हुए मायावती ने कहा कि उन्हें अभी और परिपक्व होने की जरूरत है, इसलिए फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.

Mayawati BSP News
Mayawati BSP News
Google CTA

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में इसे लेकर सत्ताधारी पार्टी BJP से लेकर विपक्षी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच मायावती ने अपनी पार्टी BSP(बहुजन समाज पार्टी) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मायावती ने बसपा की ऑल इंडिया बैठक में साफ कर दिया है कि अब पार्टी देश में सभी बड़े-छोटे चुनाव अकेले ही लड़ेगी. यानी अब चुनावी मैदान में पार्टी किसी गठबंधन के सहारे के बजाय अपने दम पर उतरेगी. 

Read more!

बसपा की ऑल इंडिया बैठक में मायावती ने बहुजन समाज के हित और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाने के पार्टी के मिशन को सर्वोपरि बताया है. उन्होंने साफ कहा है कि इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता काफी जरूरी है और इसी वजह से अब BSP अकेले चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने आकाश आनंद को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है. विस्तार से जानिए पूरी बात.

'आकाश को अभी परिपक्व होने की जरूरत'- मायावती

बैठक के दौरान मायावती ने कहा है कि अभी आकाश आनंद को और परिपक्व होने की जरूरत है. इसलिए पार्टी में उन्हें काम करने का मौका तो मिलेगा, लेकिन फिलहाल कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. मायावती का मानना है कि आकाश आनंद को अभी और मैच्यूर होने की आवश्यकता इसलिए है ताकि विरोधी दलों द्वारा साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों के इस्तेमाल से पार्टी को होने वाले संभावित चुनावी नुकसान से बचाया जा सके. इसके साथ ही आकाश आनंद ने भी अपना एक्स प्रोफाइल बदल लिया है. उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक की जगह खुद को बसपा कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बताई है. BSP की इस बैठक में लिया गया यह फैसला पार्टी की चुनावी रणनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है. 

मायवती ने पहले भी आकाश आनंद को लेकर लिए हैं फैसले

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मायावती ने आकाश आनंद को लेकर कोई सख्त फैसला लिया हो.  साल 2024 में 7 मई को उन्होंने आकाश आनंद को BSP के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया था. तब भी मायावती ने आकाश के कम मैच्यूरिटी का हवाला दिया था. हालांकि करीब डेढ़ महीने 23 जून 2024 को उन्होंने आकाश को वापस नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी बना दिया था.

फिर 2 मार्च 2025 को मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद सहित पदों से हटा दिया था और 3 मार्च को पार्टी से भी सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद अप्रैल 2025 में आकाश की पार्टी में दोबारा वापसी हुई. उस वक्त आकाश ने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु और आदर्श बताते हुए माफी मांगी थी, जिसके बाद मायावती ने उन्हें मौका दिया था. 18 मई 2025 को आकाश वापस को नेशनल कोऑर्डिनेटर कि जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

IAS की नौकरी से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल की राजनीति में होगी एंट्री? अजय राय के बयान से सियासी हलचल तेज