नीला ड्रम केस: सजा के ऐलान से पहले दोपी साहिल से जज ने ऐसा क्या पूछा कि साध लिया चुप्पी? पता चली पूरी कहानी

उस्मान चौधरी

• 12:52 PM • 14 Oct 2026

Meerut Blue Drum Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुस्कान और साहिल की सजा पर सबकी नजरें टिकी हैं. सजा से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जज ने साहिल से पूछा कि वह क्या सजा चाहता है, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. जेल में दोनों की बेचैनी और बेटी से मिलने की मुस्कान की इच्छा ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है. जानिए पूरी कहानी.

Meerut Blue Drum Case
जज के सवाल पर साहिल ने साध लिया चुप्पी
Google CTA

मेरठ से सामने आए बहुचर्चित नीला ड्रम केस में 30 सितंबर को हुई सुनवाई में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने दोषी करार दिया था. आज यानी 14 अक्टूबर को कोर्ट दोनों की सजा तय होनी है. लेकिन इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों के जोड़ा गया और जज ने इस दौरान कई सवाल किए. इस दौरान जज ने जब साहिल से एक सवाल किया तो उसका उसने जवाब दिया, लेकिन दूसरे सवाल के जवाब में चुप्पी साध ली. सजा के ऐलान से पहले दोनों की बेचैनी बढ़ने की जानकारी भी सामने आई है. वहीं मुस्कान ने फैसले से पहले अपनी एक मांग भी रखी है जो कि काफी चर्चा में है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.

Read more!

जज ने ऐसा क्या पूछा की साध ली चुप्पी?

नीले ड्रम केस में सजा के ऐलान से पहले दोषी करार दिए गए मुस्कान और साहिल को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. इस दौरान जज ने साहिल से पूछा कि क्या तुमने पहले भी कोई अपराध किया है? इस पर उसने मना कर दिया. फिर जब जज ने पूछा कि सजा में क्या चाहते हो तो उसने चुप्पी साध ली. इसके बाद दोनों को कहा गया कि जब सजा देंगे तो दोबारा जोड़ा जाएगा और दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हटा दिया गया.

सजा के ऐलान से पहले बढ़ी दोनों की बेचैनी!

इसी बीच मुस्कान और साहिल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि, दोनों ने ही मंगलवार शाम को कम खाना खाया. बुधवार की सुबह दोनों ने नाश्ता किया लेकिन खाना खाने से मना कर दिया. उन्होंने बताया कि दोनों रातभर ठीक से सो भी नहीं पाए है. जेल अधीक्षक के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने के बाद से ही दोनों परेशान रह रहे थे. उनके बर्ताव में भी बदलाव देखने को मिला था, जिसके बाद उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रह थी.

बेटी से मिलने को बेचैन है मुस्कान

जेल अधीक्षक ने बताया कि, मुस्कान के व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला है. वह पहले दूसरी महिला बंदियों के साथ बातचीत करती थी, लेकिन अब वह अकेले में रहना ज्यादा पसंद कर रही थी. मुस्कान अपना ज्यादातर समय पूजा-पाठ से बीताती थी. महिला बैरक में कैमरे नहीं लगे होने के कारण, वहां मौजूद जेल स्टाफ मुस्कान की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है. साहिल की गतिविधि की भी निगरानी की जा रही है.

इसके अलावा, मुस्कान अपनी बेटी से मिलना चाहती है और इसके लिए वह काफी बेचैन है. हालांकि अभी तक उससे मिलने कोई भी नहीं आया है. वहीं मुस्कान को बताया गया है कि अगर वह अपनी बेटी या किसी और को लेटर लिखना चाहती हो तो उसकी परमिशन दी जा सकती है. 

क्या है नीला ड्रम हत्याकांड?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सामने आया था. मामला डेढ़ साल पहले का जब सौरभ राजपूत मेरठ से अपने घर लौटा था. 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहले मुस्कान ने अपने पति सौरभ के खाने में नींद की गोलियां मिलाई और उसे खिलाकर बेहोश कर दिया था. फिर उसने अपने प्रेमी साहिल की मदद से सौरभ के शव के टुकड़े किए और नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से पैक कर दिया था.  अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर कोर्ट से दोनों को क्या सजा मिलती है.

Meerut Neela Drum Kand: सजा से ठीक पहले दोषी मुस्कान रस्तोगी ने मांगी अपनी आखिरी ख्वाहिश, जानिए क्या कहा!