Meerut Divorce Celebration: आमतौर पर तलाक को समाज में दुख और बदनामी से जोड़ा जाता है. लेकिन मेरठ से एक ऐसे मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक के बाद ढोल-नगाड़ों पर झुमते हुए नजर आए. इतन ही नहीं तलाक के बाद बेटी के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए, उसे फूलों की माला पहनाई गई, मिठाई खिलाकर इस नए जीवन की शुरुआत का जश्न मनाया गया। इस दौरान बेटी के पिता और रिटायर जज खुशी से झूमते दिखे. अब इस अनोखी पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्या है पूरा मामला और क्यों तलाक मिलने पर महिला का पूरा परिवार झूम रहा है, चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए पूरा मामला
यह मामला मेरठ जिले के शास्त्री नगर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक यहां के रहने वाले रिटायर जज की बेटी प्रतीक्षा की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर के रहने वाले मेजर गौरव अग्निहोत्री के साथ हुई. शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ लेकिन आरोप है कि जल्द ही ससुराल में प्रताड़ना और आपसी मनमुटाव के कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा. मामला बढ़ता देख अलग रहने का फैसला हुआ और तलाक की अर्जी दाखिल की गई. अब लंबी कानूनी लड़ाई के बाद शनिवार 4 अप्रैल 2026 को कोर्ट से तलाक की मंजूरी मिल गई. ऐसे में पिता ने अपनी बेटी को वापस घर लाने का एक अलग तरीका अपनाया, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
तलाक के बाद स्वागत के लिए की गईं ये तैयारियां
बेटी के घर पर स्वागत के लिए पिता ने बकायदा पहले से ही पूरी तैयारी की हुई थी. इसके लिए पिता ने पूरी परिवार के लिए काले रंग की टी शर्ट पर बड़े अक्षरों में आई लव मेरी बिटिया लिखा हुआ था इस पर बकायदा उनकी फोटो छपवाई गई थी. ढोल नगाड़े बजाने वालों को बुलाया हुआ था, बेटी के लिए फूल मालाओं का इंतेजाम किया गया था. इस बीच जब जैसे प्रतीक्षा अपनी कार से घर पहुंची तो पिता ने बेटी के स्वागत में तुरंत ढोल नगाड़े बजवा दिए. इस दौरान पिता-बेटी और परिवार के अन्य सदस्य एक साथ डांस करते हुए नजर आए.
समाज की सोच बदलने के लिए उठाया ये कदम
वहीं, अब इस अनोखे स्वागत को लेकर पिता का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि वो समाज को संदेश देना चाहते हैं कि बेटी भी बेटे की तरह ही परिवार का हिस्सा होती है. उन्होंने कहा कि 6 साल से बेटी शादी से दुखी थी ये कष्ट उनसे देखा नहीं जाता था.
ADVERTISEMENT


