Muskan Rastogi Meet Damini : मेरठ की जिला जेल इन दिनों दो महिला बंदियों को लेकर चर्चा में है. इनमें एक हैं दामिनी और दूसरी हैं मुस्कान रस्तोगी. दामिनी पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को सांप से डंसवाकर उसकी हत्या कराई. इस मामले में उनकी हाल ही में गिरफ्तारी हुई है. वहीं, मुस्कान रस्तोगी चचिर्त नीले ड्रम केस के लिए जानी जाती है. उनपर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या का आरोप है और पहले से ही मेरठ जिला जेल में बंद हैं. ऐसे में अब बताया जा रहा है कि दामिनी और मुस्कान की जेल में पहली बार मुलाकात हुई. जानकारी के अुनसार इस दौरान दोनों के बीच करीब एक से डेढ़ मिनट तक बातचीत भी हुई. हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के मुताबिक, जेल में दामिनी की पहली रात काफी बेचैनी में गुजरी. बताया जा रहा है कि वो पूरी रात ठीक से सो नहीं सकीं और पूरी रात करवटें बदलती रहीं. शुरुआत में उन्होंने जेल प्रशासन की ओर से दिया गया खाना खाने से भी इनकार कर दिया था. हालांकि, अगली सुबह उनके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिला.
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने क्या बताया?
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, जब भी कोई नया बंदी जेल में आता है, तो वह माहौल देखकर भयभीत और आश्चर्यचकित होता है. दामिनी के साथ भी ऐसा ही हुआ, जिसके कारण उसने पहली रात भोजन नहीं किया. अगले दिन सुबह जब उसे जेल के नियम समझाए गए और उसने अन्य महिला बंदियों से बातचीत की, तब उसने नाश्ता लिया. धीरे-धीरे वह जेल की दिनचर्या में ढलने का प्रयास कर रही है. जेल में वर्तमान में ऐसी पांच महिला बंदी हैं जो इस तरह के गंभीर मामलों में बंद हैं, जबकि तीन पहले ही छूट चुकी हैं.
बेटे की याद में रोई दामिनी और थामी धार्मिक पुस्तक
जेल अधिकारियों ने बताया कि दामिनी बार-बार अपने बेटे को याद कर रही है. वह अपने परिजनों और विशेष रूप से बेटे से मिलने की इच्छा जता रही है. उसने जेल प्रशासन से यह भी जानकारी मांगी कि कारागार में मुलाकात की क्या प्रक्रिया होती है. बेटे को याद करते हुए दामिनी कई बार रो भी पड़ी. जेल के माहौल में मन को शांत करने के लिए उसने वहां की लाइब्रेरी से पढ़ने के लिए एक धार्मिक पुस्तक भी ली है.
प्रेमी से दूरी और मुलाकात के नियम
एक तरफ जहां दामिनी अपने बेटे और माता-पिता से मिलने के लिए व्याकुल है, वहीं दूसरी तरफ उसने अपने प्रेमी तुषार से मिलने की अब तक कोई इच्छा नहीं जताई है. इस संबंध में जेल प्रशासन का कहना है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई मांग आती है तो न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों की बातचीत कराई जा सकती है.
अब जानते हैं कौन है आरोपी मुस्कान?
दामिनी से मुलाकात करने वाली मुस्कान रस्तोगी मेरठ की ही रहने वाली है. वो चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड (नीला ड्रम हत्याकांड) की मुख्य आरोपी है. पुलिस जांच के अनुसार, मुस्कान पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव को एक नीले ड्रम में छिपाने की कोशिश की थी. इस सनसनीखेज मामले को 'ब्लू ड्रम हत्याकांड' का नाम मिला था, जिसकी सुनवाई अभी अदालत में चल रही है.
यह भी पढ़ें: आर्या सिंह के आरोपों पर NTA का आया जवाब, वायरल OMR की सच्चाई सामने आते ही पलट गया पूरा मामला
ADVERTISEMENT


