मुस्लिम युवक हरिद्वार से जल लाने की कर रहे थे तैयारी, लेकिन भड़के हिंदूवादी नेता ने सामने रखी दी ये नई शर्त, जानिए पूरा मामला

उस्मान चौधरी

• 02:15 PM • 02 Aug 2026

Muslim Kanwariya Controversy: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ में एक नया विवाद सामने आया है. हरिद्वार से जल लेने जा रहे कुछ मुस्लिम युवकों की खबर सामने आने के बाद अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने तीखी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे दिखावा करार देते हुए प्रशासन से जांच कराने की मांग की है.

 मेरठ में कांवड़ उठा रहे मुस्लिम युवकों पर गरमाई राजनीति!
मेरठ में कांवड़ उठा रहे मुस्लिम युवकों पर गरमाई राजनीति!
Google CTA

Haridwar Kanwar Yatra 2026: सावन माह की शुरुआत के साथ ही सड़कों पर शिवभक्त कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ने लगा है. इसी बीच मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा और विवाद का रूप ले लिया है. दरअसल, कुछ मुस्लिम युवकों के हरिद्वार से जल लेने जाने की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है.

Read more!

प्रशासनिक जांच और नजर रखने की मांग

अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय/प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस पूरे मामले पर मोर्चा खोलते हुए इसे धार्मिक आस्था के बजाय मात्र एक दिखावा और ढोंग बताया है. उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं ऐसे में बिना जांच-पड़ताल के यात्रा में शामिल होने वाले संदिग्ध तत्व किसी अप्रिय घटना हो सकती है. सचिन सिरोही ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए. उनकी सूची तैयार की जाए और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि दूसरों की कांवड़ खंडित या प्रभावित न हो.

घर वापसी के बाद ही स्वागत की शर्त

सचिन सिरोही ने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोगों में सनातन परंपरा और भगवान शिव के प्रति वास्तव में सच्ची श्रद्धा है तो उन्हें पहले विधिवत घर वापसी कर हिंदू धर्म अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके पूर्वज सनातनी रहे हैं, इसलिए यदि वे घर वापसी करके सच्चे मन से कांवड़ यात्रा में जल लेने जाते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा. उन्होंने अन्य कांवड़ियों से भी सतर्क रहने की बात कही.

पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

इस पूरे घटनाक्रम और हिंदूवादी नेता के बयान के बाद कांवड़ियों और आम जनता के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि, इस मामले और दिए गए बयानों को लेकर पुलिस या स्थानीय प्रशासन की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: कांवड़ में डंबल, वेट प्लेट्स और जिम... कौन हैं दिल्ली पुलिस के जवान अमित, जो हरिद्वार से जल के साथ ला रहे हैं चलता-फिरता जिम?