कांवड़ में डंबल, वेट प्लेट्स और जिम... कौन हैं दिल्ली पुलिस के जवान अमित, जो हरिद्वार से जल के साथ ला रहे हैं चलता-फिरता जिम?

Amit Maderiya Kanwar Yatra: हरिद्वार से दिल्ली तक जिम वाली ट्रॉली खींच रहे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित मडेरिया अपनी अनोखी श्रद्धा और फिटनेस मिशन को लेकर चर्चा में हैं. उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहले पुश-अप्स लगाने पड़ते हैं, जबकि यात्रा के जरिए वह युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दे रहे हैं.

ADVERTISEMENT

हरिद्वार से जल के साथ फिटनेस का पाठ पढ़ा रहे दिल्ली पुलिस के जवान
हरिद्वार से जल के साथ फिटनेस का पाठ पढ़ा रहे दिल्ली पुलिस के जवान
Google CTA

Kanwar Yatra 2026: सावन के महीने में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के अलग-अलग रूप और श्रद्धा देखने को मिल रही है. इन्हीं में से एक ऐसी कांवड़ इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखकर राहगीर ठिठक कर देखने को मजबूर हो रहे हैं. दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात अमित उर्फ 'मिट्ठू मदेरिया' हरिद्वार से मुंडेड़ा (दिल्ली) के लिए एक बेहद खास और अनूठी कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहे हैं.