उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर ही हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.पति को किसी दूसरी महिला (प्रेमिका) के साथ देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और फिर बीच सड़क पर ही दोनों महिलाओं के बीच जोरदार मारपीट शुरू हो गई.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित सुपरटेक पाम ग्रीन सोसाइटी के पास की है. जानकारी के अनुसार, पत्नी ने अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रास्ते में देख लिया. इसके बाद जब पत्नी ने पति और उसके साथ मौजूद महिला से सवाल-जवाब किए तो कहासुनी बढ़ गई.
देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई. आरोप है कि पति और उसकी महिला मित्र ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं.
सड़क बनी रणभूमि, लोग बनाते रहे वीडियो
दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, थप्पड़ बरसाए और सड़क पर गिरा-गिराकर मारपीट की. इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। बीच-बचाव करने के बजाय ज्यादातर लोग अपने मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे.
पुलिस की कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT


