मेरठ में बीच सड़क गालीबाज महिला दारोगा ने किया हंगामा, साइड नहीं देने पर युवक को धमकाते हुए कही आपत्तिजनक बातें

उस्मान चौधरी

29 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 29 2025 6:39 PM)

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीच सड़क महिला दारोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साइड न देने पर महिला दरोगा ने युवक से गाली-गलौज, धमकी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. जानिए क्या है पूरा मामला, कौन है वायरल वीडियो में दिख रही महिला दरोगा और पुलिस ने क्या कहा है.

Meerut Viral Video
Meerut Viral Video
Google CTA

सोशल मीडिया के इस युग में आज कल आप जैसे ही कुछ अलग बोलते है या करते है, वह वायरल हो जाता है. कभी-कभी इसी चक्कर में लोगों की असलियत भी सामने आ जाती है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आया है. यहां बीच सड़क पर एक महिला दारोगा कार सवार से दबंगई और बदसलूकी करते हुए देखी गई, जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए विस्तार से जानते है क्या है पूरा मामला और कौन है यह महिला दारोगा?

Read more!

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के बॉम्बे बाजार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल यानी रविवार शाम करीब 7 बजे आबूलेन पर गाड़ियों की कतार लगी थी क्योंकि किसी कारणवश आगे जाम लगा हुआ था. तभी महिला दारोगा भी उस रास्ते में आई में अपनी i20 कार से आई और वह भी जाम में फंस गई. लेकिन जाम में फंसने के बाद ही महिला दारोगा का पारा चढ़ गया और वह कार से उतरकर अपने आगे के गाड़ी सवार से भिड़ गई. बताया जा रहा है कि विवाद साइड ना देने को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद ही महिला दारोगा ने कार सवार को अपशब्द भी कहे.

वीडियो हो रहा वायरल

महिला दारोगा अपने से आगे वाले गाड़ी को साइड देने के लिए कह रह थी, लेकिन साइड ना मिलता देख उसका पारा हाई हो गया. महिला उसके कार के पास पहुंची और उससे अपशब्द देकर अपनी वर्दी का रौब जमाने लगी. इस दौरान कार सवार भी अपनी गाड़ी से बाहर निकला और उसका विरोध करते हुए पूछता है कि वह इससे ऐसी बातें क्यों कर रही है. इसपर महिला दारोगा को और गुस्सा आ जाता है युवक से बहस करते हुए धमकाने लगती है. इसी दौरान वहां पर जाम की वजह से कई लोग फंसे हुए थे. इन्हीं में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और अब वह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कौन है महिला दारोगा?

बताया जा रहा है कि जिस महिला दारोगा का वीडियो वायरल हो रहा है, उसका नाम रतना राठी है. रतना राठी अलीगढ़ में तैनात है और किसी सरकारी काम से सहारनपुर गई थी. काम पूरा करने के बाद वह मेरठ होकर लौट रही थी, तभी यह घटना घटी. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. 

यह खबर भी पढ़ें: Rampur Road Accident: बोलेरो चालक की छोटी सी चूक भारी पड़ गई, घटना का CCTV सोशल मीडिया पर हुआ वायरल