Rampur Road Accident: बोलेरो चालक की छोटी सी चूक भारी पड़ गई, घटना का CCTV सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Rampur Accident CCTV: यूपी के रामपुर में एक रोड एक्सीडेंट का CCTV काफी चर्चा में है. इसमें बोलेरो चालक की जरा सी लापरवाही उसकी जान पर बन आई. इसस हादसे में और भी जानें जा सकती थीं पर इत्तेफानक बोलेरो के आसपास अन्य वाहन नहीं थे वर्ना और भी बड़ा हादसा हो सकता था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
रामपुर में सड़क हादसे का सीसीटीवी हुआ वायरल.
google news

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रोड एक्सीडेंट का CCTV काफी वायरल है. ये घटना तब घटी जब शहर कोहरे के आगोश में था. बीच चौराहे पर भूंसे से ओवरलोड ट्रक एक बोलेरो पर पलट गया. इस दौरान बोलेरो भूसे के नीचे बद गई. इस हादसे में बोलेरो चलक की मौत हो गई. हादसे में किसी अन्य के घायल होने की कोई खबर नहीं है. CCTV में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस की आंखों में धूल झोंकता हुआ चालक ओवरलोडेड ट्रक के साथ सड़क पर उतर गया. वहीं बोलेरो चालक की एक छोटी सी लापरवाही ने उसकी जान ले ली.