MLC Election: फिरोजाबाद के पत्रकारों ने कर दिया बड़ा दावा, बताया आगरा की दोनों सीटों पर कौन जीत रह!

सुधीर शर्मा

25 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 25 2026 4:43 PM)

फिरोजाबाद के वरिष्ठ पत्रकारों के अनुसार, एमएलसी चुनाव बुद्धिजीवी वर्ग की समस्याओं पर आधारित होता है, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला सेमीफ़ाइनल माना जा रहा है.

MLC Election
MLC Election
Google CTA

उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक एमएलसी (MLC) चुनाव संपन्न हो चुके हैं. इस चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और इसे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफ़ाइनल माना जा रहा है. इस बीच, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पत्रकारों ने इस चुनाव को लेकर कई अहम और बड़े दावे किए हैं.

Read more!

क्या कहते हैं पत्रकार?

वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि एमएलसी चुनाव और विधानसभा चुनाव के मुद्दे पूरी तरह अलग होते हैं. विधानसभा चुनाव में सड़क, बिजली, पानी और जातिगत समीकरणों की अहम भूमिका होती है, जबकि एमएलसी चुनाव बुद्धिजीवी वर्ग-यानी शिक्षकों और स्नातकों- द्वारा लड़ा और वोट किया जाता है. यहां वोटिंग व्यक्तिगत छवि और समस्याओं के समाधान के आधार पर होती है.

बीजेपी और सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल

पत्रकारों के अनुसार, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की तरफ से खुद मुख्यमंत्री स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सपा के कार्यकर्ता भी इस चुनाव को लेकर काफी जोश में हैं. जानकारों का कहना है कि परिणाम तय करेंगे कि 2027 के रण की दिशा किस ओर जाएगी. फिरोजाबाद और आगरा की सीटों पर मुकाबले को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सुगबुगाहट तेज है कि किसके सिर जीत का सह बंधेगा.

ये भी पढ़ें:  कानपुर में बच्चों की लड़ाई ने लिया बड़ा रूप...भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर किया ऐसा अटैक, डॉक्टर भी हैरान