Monalisa Kumbh Viral Girl Marriage: कुंभ के दौरान सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला अब गहराता जा रहा है. जहां एक तरफ यह जोड़ा अपनी शादी को मर्जी का बता रहा है, वहीं मोनालिसा के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरी घटना को 'धोखा' करार दिया है. उन्होंने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि कैसे उन्हें केरल के तिरुवनंतपुरम से लिटरली भगा दिया गया और उनकी बेटी से मिलने तक नहीं दिया गया.
ADVERTISEMENT
बेटी से बात तक नहीं करने दी
मोनालिसा के पिता ने यूपी तक से बातचीत में बताया कि जिस दिन यह शादी हुई, उसी सुबह बाप-बेटी का वापसी का टिकट था. उन्होंने आरोप लगाया कि आखिरी वक्त में कुछ लोगों ने संगठित तरीके से उनकी बेटी को उनसे अलग कर दिया. पिता के अनुसार, "मैं बहुत रोया, मिन्नतें कीं कि मुझे मेरी बेटी से मिलने दो, लेकिन मुझे भगा दिया गया. मेरा सामान वहीं रह गया और मुझे घर से पैसे मंगाकर वापस आना पड़ा."
फरमान खान के दावे और पिता के आरोपों में विरोधाभास
फरमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि मोनालिसा के पिता उनके साथ थे और उनकी जानकारी में ही शादी हुई है. हालांकि, पिता ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें शादी के बारे में तब पता चला जब वे घर लौट आए और वीडियो सामने आया. पिता का मानना है कि उनकी बेटी का माइंडवॉश किया गया है या उसे कुछ खिला-पिलाकर ऐसा कदम उठाने पर मजबूर किया गया है.
फिल्म निर्देशक ने बताया 'लव जिहाद'
मोनालिसा को फिल्मों में लाने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी को 'लव जिहाद' करार देते हुए एक लंबी सोशल मीडिया पोस्ट लिखी है. वहीं, केरल के जिस मंदिर में शादी हुई, वहां मुस्लिम लीग और सीपीएम के नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
मेरठ एसएसपी की चेतावनी
यूपी की अन्य खबरों में, मेरठ के एसएसपी ने ईद की नमाज को लेकर सख्त हिदायत दी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं है. यदि कोई कानून-व्यवस्था में खलल डालता है, तो न केवल एफआईआर होगी, बल्कि उनके पासपोर्ट निरस्त करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी. संभल के सीओ के हालिया विवादित बयान के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: 'उसने यह बहुत गलत...' मोनालिसा संग शादी पर फूटा पति फरमान के परिवार का गुस्सा, देवर ने कही ये बड़ी बात
ADVERTISEMENT


