मुरादाबाद: दिनदहाड़े बुर्के वाली महिला से नौशाद ने की थी गंदी हरकत, अब 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को सिखाया सबक!

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी नौशाद को 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. वायरल CCTV वीडियो में आरोपी महिला का पीछा करते और सुनसान गली में अश्लील हरकत करते दिखाई दिया था. जानिए पूरी कहानी.

Moradabad Crime News
Moradabad Crime News

जगत गौतम

follow google news

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक बुर्का पहनी महिला के साथ दिनदहाड़े बदसलूकी की गई. इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे. हालांकि, मुरादाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में हुई है, जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया है.

Read more!

सुनसान गली में महिला के साथ की थी गंदी हरकत

यह पूरी घटना मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबलान इलाके की है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला गली से गुजर रही थी, तभी मौलाना के वेश में दिख रहा एक व्यक्ति उसका पीछा करने लगा. जैसे ही महिला एक सुनसान मोड़ पर पहुंची, आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके साथ अश्लील व गंदी हरकत की. महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसकी यह शर्मनाक करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुरादाबाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने आरोपी की पहचान नौशाद के रूप में की, जो कटघर इलाके के पीरजादा मकबरा क्षेत्र का रहने वाला है. मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नौशाद रामगंगा नदी के पुल के पास छिपने की फिराक में है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, जब टीम ने रामगंगा नदी के किनारे आरोपी को स्पॉट किया और उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी नौशाद के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है और पुष्टि की है कि वायरल वीडियो में वही नजर आ रहा था.

हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपी नौशाद के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और कुछ खोखा कारतूस मिले हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

यहां देखें वीडियो

बरेली: 8 महीने से नहीं दी सैलरी, पैसे मांगे तो मजदूर महिला पर मालकिन ने बरसाए 11 थप्पड़, वीडियो वायरल

    follow google news