ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar Praveen Murder Case: मुजफ्फरनगर जिले में बीते 27 सितंबर को किसान प्रवीण उर्फ परविंदर की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. अब इस पुलिस ने 60 घंटे के भीतर इस वारदात का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी रेखा और उसके कथित प्रेमी विकास समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पुलिस को पत्नी की 10 लाख वाली जमीन डील और प्रेमी के 3-3 लाख वाली बात का पता चला है. क्या है पूरा मामला, आरोपियों ने इस कत्ल की साजिश कैसे रची, 10 लाख रुपए की डील क्या है और पुलिस उन तक कैसे पहुंची, चलिए जानते हैं इस खबर में.
कैसे हुई रेखा और उसके कथित प्रेमी की मुलाकात?
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रवीण और रेखा की शादी साल 2006 में हुई थी. पत्नी का आरोप है कि उसका पति यानी प्रवीण शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. इससे वह परेशान थी. घर में हर आए दिन क्लेश होता रहता था. फिर इसके बाद साल 2018 में उसकी मुलाकात परिवार के ही एक परिचित विकास से हुई. विकास ठेकेदारी और मिट्टी डालने का काम करता था. धीरे-धीरे दोनों की बातचीत और मुलाकात बढ़ी तो दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. एक दिन फिर इस बात की खबर उसके पति के कानों तक पहुंची. उसने पत्नी की इस करतूत का विरोध किया. इससे अब घर में और विवाद होने लगा. इस बीच पत्नी रेखा ने पति प्रवीण को रास्ते से हटाने का सोचा. उसने अपने इस प्लान में प्रेमी विकास को शामिल किया.
क्या है 10 लाख रुपये वाली डील?
अब दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपये जुटाने की योजना बनाई. ये तय हुआ कि रेखा जमीन बेचकर ये रुपये जुटाएगी. अपने इस प्लान में आरोपी विकास ने राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को शामिल किया. दोनों को 3 लाख रुपए देने का लालच दिया गया. यहां ये बात भी सामने आई है कि मृतक प्रवीण ने राजा के 1.5 लाख रुपये देने थे. राजा उससे अपने ये रुपये मांग रहा था. इसी बीच जब उसे रुपये नहीं मिले तो वो गोली मारने के लिए तैयार हो गया. अब योजना के तहत 27 सितंबर को प्रवीण को अंबरपुर के जंगल में बुलाया गया. यहां राजा और कल्याण ने बारी-बारी से उसे दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.
वारदात के लिए खरीदा गया नया मोबाइल
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. इस बीच पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उस पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात, सीओ बुढ़ाना, रतनपुरी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को जांच के आदेश दिए. इस बीच सर्विलांस और जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ दिन पहले ही एक छोटा मोबाइल फोन और नया सिम खरीदा था. इस फोन का इस्तेमाल सिर्फ हत्या की योजना और घटना के समय संपर्क करने के लिए किया गया था.
पुलिस ने 4 आरोपीयों किया गिरफ्तार
घटना के 60 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास, राजा उर्फ काला और कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल 4 मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस ने धारा 103(1), 3(5), 61(2) बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेजने भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: बिजनेसमैन विनीत मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पहले पत्नी को फंसाया, अब बताई हत्या करने की पूरी वजह
ADVERTISEMENT


