पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहारनपुर जिले की नकुड़ विधानसभा सीट (Nakur Vidhan Sabha) हमेशा से बेहद चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार रही है. इस सीट का सियासी इतिहास और समीकरण इतने दिलचस्प हैं कि यहां जीत-हार का अंतर कभी-कभी महज कुछ सौ वोटों तक सिमट जाता है. आइए जानते हैं नकुड़ की पूरी सियासी कहानी, चुनावी इतिहास, जातीय समीकरण और आने वाले चुनावों के सियासी मिजाज को.
ADVERTISEMENT
राजनीतिक इतिहास और 2022 का रोमांचक मुकाबला
साल 2012 के परिसीमन के बाद जब सरसावा विधानसभा का बड़ा हिस्सा नकुड़ में जुड़ा, तो यहां का चुनावी भूगोल पूरी तरह बदल गया.
- 2007 और 2012: इन चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (BSP) का दबदबा रहा और महिपाल सिंह व डॉ. धर्म सिंह सैनी विधायक बने.
- 2017 का बदलाव: साल 2017 के चुनाव में डॉ. धर्म सिंह सैनी बीजेपी में शामिल हुए और नकुड़ के 64 साल के इतिहास में पहली बार कमल खिला.
- 2022 का महामुकाबला: 2022 के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा रोमांच देखने को मिला. पाला बदलकर समाजवादी पार्टी (SP) के टिकट पर उतरे.
धर्म सिंह सैनी को बीजेपी के मुकेश चौधरी ने बेहद कांटे के मुकाबले में महज 315 वोटों के मामूली अंतर से हराकर सबको चौंका दिया था. बीजेपी उम्मीदवार मुकेश चौधरी को 1,14,414 वोट मिले थे, जबकि सपा उम्मीदवार को 1,14,099 वोट मिले थे.
मुख्य दलों की तैयारियां और दावे
* भारतीय जनता पार्टी (BJP): बीजेपी इस सीट को डिफेंड करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों तक को मैदान में उतार दिया गया है. स्थानीय नेताओं का दावा है कि सरकार के विकास कार्यों और मजबूत संगठन के दम पर पार्टी इस बार भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी.
* समाजवादी पार्टी (SP): समाजवादी पार्टी भी इस सीट को वापस अपने पाले में लाने के लिए सक्रिय है. पार्टी का मानना है कि पिछले चुनाव में मामूली अंतर और प्रशासनिक कारणों से जीत से चूके थे, लेकिन इस बार जनता का रुख सपा के पक्ष में है और पार्टी और अधिक मजबूत स्थिति में है.
नकुड़ के प्रमुख जातीय समीकरण
नकुड़ विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण चुनावी नतीजों तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं:
- मुस्लिम मतदाता: लगभग 1,20,000 (सबसे बड़ी संख्या)
- दलित मतदाता: लगभग 50,000
- गुर्जर मतदाता: लगभग 40,000
- सैनी मतदाता: लगभग 35,000
- कश्यप मतदाता: लगभग 18,000
- ब्राह्मण मतदाता: लगभग 12,000
- जाट मतदाता: लगभग 10,000
- ठाकुर/राजपूत मतदाता: लगभग 9,000
- वैश्य मतदाता: लगभग 8,000 (इसके अलावा अन्य जातियां)
स्थानीय मुद्दे और पत्रकारों की राय
क्षेत्रीय वरिष्ठ पत्रकारों के मुताबिक, नकुड़ में सरकार के विकास कार्य, क्षेत्र की बुनियादी समस्याएं और प्रत्याशियों का व्यक्तिगत जनाधार बड़े मुद्दे रहते हैं. मुस्लिम और दलित मतदाताओं के साथ-साथ गुर्जर और सैनी बहुल यह क्षेत्र हमेशा से त्रिकोणीय या बेहद कड़े मुकाबले का गवाह रहा है. बार-बार दल बदलने वाले नेताओं की कार्यशैली और जनता के बीच उनकी स्वीकार्यता भी चुनावों में असर डालती है.
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में शुरू हो गई स्व-गणना, जानें कैसे ऑनलाइन भरें फॉर्म और ऑफलाइन की क्या है प्रक्रिया
ADVERTISEMENT


