उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में शुरू हो गई स्व-गणना, जानें कैसे ऑनलाइन भरें फॉर्म और ऑफलाइन की क्या है प्रक्रिया
Census 2027: उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में 16 नवंबर से जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है. 30 नवंबर तक लोग घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए मोबाइल नंबर और OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा. फॉर्म भरने के बाद SE ID मिलेगी, जिसे गणना कर्मी के घर आने पर देना होगा. जानिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और ऑफलाइन की पूरी प्रक्रिया.
ADVERTISEMENT

देश के 4 राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन 4 राज्यों में 16 नवंबर से प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 4 जनवरी 2027 तक चलेगी. इस दौरान शुरुआती दौर में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक सरकार ने स्व-गणना(Self Enumeration) की सुविधा दी है, जहां लोगों खुद से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं और गलतियों से पार पा सकते है. वहीं जो लोग स्व-गणना नहीं कर पाएंगे उनके लिए जनगणना के काम से जुड़े कर्मचारी 1 दिसंबर से घर-घर जाकर लोगों की जानकारी इकट्ठा करेंगे.
आपको बता दें कि यह जनगणना के दूसरी चरण की प्रक्रिया है, जहां लोगों के संख्या कि गिनती होगी. इससे पहले सरकार ने प्रथम चरण की प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया गया था. इस दौरान 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' यानी का कार्य किया गया था, जिसमें देश भर के घरों की स्थिति, उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और परिवार की संपत्तियों से जुड़े डेटा जुटाया गया था.
अब सवाल उठता है कि आखिर लोग स्व-गणना(Self Enumeration) करेंगे कैसे? इस दौरान क्या-कुछ जानकारी देनी होगी? इससे क्या फायदा होगा? और अगर कोई व्यक्ति यह नहीं कर पाया तो उसके पास क्या कोई दूसरा ऑप्शन भी मौजूद है. आइए विस्तार से जानते हैं इन्हीं सारे सवालों के जवाब.
क्या है स्व-गणना(Self Enumeration) और इसकी प्रक्रिया?
सरकार द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत लोग घर बैठे अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते है. फिलहाल इसकी सुविधा 4 राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड के लोगों को दी गई है. बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन 4 राज्यों में यह प्रक्रिया पहले शुरू की गई है.
स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट 'https://se.census.gov.in/' पर जाना होगा.
2. इसके बाद अपना राज्य और भाषा चुनना होगा.(ध्यान रहें की आप भाषा बाद में बदल नहीं सकते है, इसलिए ध्यान से चुनें)
3. इसके बाद आपके सामने एक महत्वपूर्ण निर्देशों का पेज खुलेगा, जहां सारी जानकारी पढ़ने के बाद नीचे सहमती पर क्लिक कर आगे बढें.
4. इसके बाद अगले स्टेप में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा जो कि आपने पहले चरण की जनगणना के दौरान दर्ज कराया था. अगर नंबर नहीं है तो परिवार के किसी दूसरे सदस्य का नंबर दर्ज करें.
5. इसके बाद OTP वेरिफाई कर आगे बढ़ें.
6. इसके बाद एक नया विंडो खुलेगा, जहां पर अपने मकान के स्थान को वेरिफाई करना होगा, जहां जिला, उप-जिला और गांव का चयन करना होगा.
क्या सवाल पूछे जाएंगे?
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको 40 सवालों के जवाब देने होंगे. यह काफी महत्वपूर्ण स्टेप है और यहां सारी जानकारी क्रॉस चेक करके ही भरें. डैशबोर्ड पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रश्न संख्या 1 से 6 तक के जवाब भरें. इसके बाद हर सदस्य के लिए प्रश्न संख्या 7 से 40 तक के उत्तर एक-एक करके दर्ज करें. जानकारी भरने के बाद हर बार 'सदस्य का विवरण सेव करें' विकल्प पर क्लिक करना न भूलें. ध्यान दें की एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा.(40 सवालों के लिस्ट यहां देखें)
क्या है स्व-गणना का फायदा?
अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि आखिर इससे फायदा क्या होगा? तो जैसे ही आप स्व-गणना का फॉर्म पूरी तरह भर देंगे, आपके पास एक SE ID यानी Self Enumeration ID जेनरेट होगी. ऐसे में जब गणना कर्मी आपके घर आएंगे तो उस वक्त आपको सिर्फ यह SE ID देनी होगी और आपका जनगणना पूरा हो जाएगा.
इसके साथ ही कई बार देखा जाता है कि लोग जनगणना के बाद शिकायत करते है कि उनका नाम, उम्र, लिंग या कोई दूसरी जानकारी गलत दर्ज हो गई है. लेकिन स्व-गणना के माध्यम से इसकी गुंजाइश काफी हो सकती है. हालांकि स्व-गणना का फॉर्म भरने वाले को सारी सटीक जानकारी का ध्यान देना होगा.
ऑफलाइन क्या है ऑप्शन?
अब सवाल है कि अगर मैंने स्व-गणना नहीं की तो क्या होगा? तो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है. 30 नवंबर को स्व-गणना की प्रक्रिया खत्म होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से लेकर 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से इस काम को पूरा करेंगे.
