आर्या सिंह के आरोपों पर NTA का आया जवाब, वायरल OMR की सच्चाई सामने आते ही पलट गया पूरा मामला

संदीप कुमार

20 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 20 2026 3:45 PM)

NEET Result 2026 Controversy: NEET UG 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल OMR शीट विवाद में NTA ने बड़ा बयान जारी किया है. एजेंसी ने कानपुर की छात्रा आर्या सिंह के सभी आरोपों को खारिज करते हुए वायरल OMR को डिजिटल रूप से एडिटेड बताया है.

NEET OMR विवाद में NTA का बड़ा खुलासा
NEET OMR विवाद में NTA का बड़ा खुलासा
Google CTA

Arya Singh NEET UG 2026 Controversy: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 के नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों पर अब NTA का जवाब आया है. दरअसल, कानपुर की रहने वाली छात्रा आर्या सिंह ने NTA पर परीक्षा के नतीजों और OMR शीट में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया था. छात्रा का दावा है कि उसके नंबर पहले ज्यादा दिख रहे थे जो बाद में कम हो गए. अब इसी मामले में NTA ने ने आधिकारिक बयान जारी किया है और इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. NTA ने छात्रा की वायरल OMR शीट को फर्जी और डिजिटली एडिटेड करार दिया है.

Read more!

पहले जानें आर्या सिंह ने क्या किया था दावा?

जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में कानपुर की आर्या सिंह अपने पिता के साथ पहुंची हैं. इस दौरान 'यूपी तक' को दिए एक इंटरव्यू आर्या ने दावा किया था कि 13 जुलाई को जब NTA के ऑफिशियल पोर्टल पर OMR शीट जारी की गई तो उसमें कई तकनीकी गड़बड़ियां थीं. उनका कहना है कि OMR शीट के सीरियल नंबर में 77 और 85 दो-दो बार छपे हुए थे, जबकि कुछ नंबर गायब थे. इतना ही नहीं छात्रा ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर अलग-अलग समय पर देखने पर उनके मार्क्स कभी 540 तो कभी 609 के अनुसार दिख रहे थे. लेकिन चौथी बार पोर्टल खोलने पर स्कोर घटकर महज 167 रह गया. आर्या और उनके पिता का कहना है कि OMR शीट पर इनविजिलेटर के हस्ताक्षर का समय भी बदला हुआ था. इस विसंगति को लेकर उन्होंने NTA और शिक्षा मंत्री को मेल भी भेजा लेकिन कोई सीधा जवाब नहीं मिला.

पूरे मामले को विस्तार से समझिए

पारीक्षा देने के बाद ओएमआर शीट की ओरिजिनल कॉपी जमा हो जाती है. वहीं कार्बन कॉपी परीक्षार्थी के पास रहती है. जमा की गई ओएमआर शीट को स्कैन करके कंप्यूटराइज्ड मार्किंग की जाती है. परीक्षा के कुछ दिनों बाद एनटीए सभी परीक्षार्थियों की जमा ली गई ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी जारी करता है. यहीं शुरू होती है आर्या सिंह की कहानी.

  • आर्या सिंह का दावा- पोर्टल को उन्होंने कई बार खोला. 
  • जितनी बार NTA के उस पोर्टल पर गईं उतनी बार ओएमआर शीट बदली हुई दिखी. 
  • यही नहीं उनके मार्क्स बदले हुए दिखे. 
  • ध्यान देने वाली बात है कि NTA ने ओएमआर के साथ आंसर की भी जारी करता है. 
  • इसी आंसर की के आधार पर परीक्षार्थी अपने मार्क्स कैलकुलेट करके मिलाता है. 
  • यदि उसे कुछ गड़बड़ लगता है तो NTA में आवेदन देता है. 
  • आर्या सिंह के मुताबिक उन्होंने भी अलग-अलग दिखने वाले ओएमआर शीट को मिलाया तो नंबर अलग-अलग दिखे. 
  • जब रिजल्ट आया तो उनका मार्क्स 167 रह गया. 
  • आर्या का ये भी दावा है कि जो ओएमआर शीट उन्होंने NTA की वेबसाइट से अपलोड की है उसमें सवालों के उत्तर वाला सीक्वेंस भी गड़बड़ है. 
  • यही नहीं आर्या सिंह का ये भी दावा है कि वेबसाइट पर दिखने वाले अलग-अलग ओएमआर शीट में रोल नंबर से लेकर आर्या की बाकी जानकारी लगभग एक जैसी हैं पर इम्विजिलेटर के सिग्नेचर का वक्त बदल जाता है. 

NTA की जांच में पलटा मामला

सोशल मीडिया पर आर्या सिंह की OMR शीट वायरल होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने रिकॉर्ड्स की जांच की है. NTA ने कहा कि छात्रा के साथ किसी भी तरह की धांधली नहीं हुई है. एजेंसी के मुताबिक, छात्रा का घोषित 167 अंकों का स्कोर पूरी तरह सही और वेर‍िफाइड है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. NTA ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (@NTA_Exams) पर जानकारी दी कि छात्रा की असली OMR शीट उनके पास पूरी तरह सुरक्षित है. जांच में सामने आया कि चैलेंज विंडो के दौरान जो असली शीट छात्रा की ईमेल आईडी पर भेजी गई थी सोशल मीडिया पर उसी को एडिट करके घुमाया जा रहा है. असली शीट पर इनविजिलेटर के साइन का समय 3:45 PM थे जिसे डिजिटली बदलकर 2:45 PM कर दिया गया. इसके अलावा भी शीट पर डिजिटल छेड़छाड़ के कई निशान मिले हैं.

फर्जी OMR शीट फैलाने पर NTA की चेतावनी

NTA ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जाली दस्तावेज फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. एजेंसी ने साफ कहा है कि फर्जी या एडिटेड OMR शीट तैयार करना और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना एक गंभीर कानूनी अपराध है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 (Public Examinations Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल की सजा का भी प्रावधान है. NTA ने 20 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर इस संबंध में एक विस्तृत पब्लिक नोटिस भी जारी कर दिया है, ताकि छात्र ऐसी किसी भी भ्रामक और फर्जी खबरों के झांसे में न आएं.

यहां देखें आर्या सिंह के दावे वाला वीडियो

यह भी पढ़ें: NEET UG Result: जबलपुर में पिता स्कूल के सामने लगाते हैं बैग की दुकान, बेटे ने कर लिया NEET किल्यर