निशात फातिमा का डांस VIDEO वायरल, पुरुष सहकर्मी के साथ नाचती आईं नजर, सऊद से विवाद का दावा

अभिषेक वर्मा

• 09:29 AM • 24 Sep 2026

लखीमपुर खीरी की टीचर निशात फातिमा का शिक्षक दिवस का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह पुरुष सहकर्मी के साथ डांस करती दिख रही हैं. दावा है कि इस वीडियो को लेकर सऊद से उनका विवाद हुआ था. हालांकि, हत्या की वजह और वीडियो के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

Nishat Fatima
Nishat Fatima
Google CTA

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में 21 सितंबर को टीचर निशात फातिमा की हत्या कर दी गई थी. अब इस मामले से जुड़ा एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का बताया जा रहा है.

Read more!

वीडियो में निशात फातिमा स्कूल के दूसरे शिक्षकों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वह एक पुरुष सहकर्मी के साथ भी डांस कर रही हैं. वीडियो में निशात काफी खुश नजर आती हैं.

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का है वीडियो

वायरल वीडियो में स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम दिखाई दे रहा है. स्टेज पर निशात फातिमा के साथ दो महिला शिक्षक और तीन पुरुष शिक्षक नजर आ रहे हैं.

कार्यक्रम के दौरान सभी डांस कर रहे हैं. इसी दौरान निशात एक पुरुष सहकर्मी के साथ डांस करती दिखाई देती हैं. वह उसका हाथ पकड़कर डांस करती नजर आ रही हैं.

VIDEO को लेकर सऊद से विवाद का दावा

वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि इसे देखने के बाद निशात फातिमा और सऊद के बीच विवाद हुआ था. बताया जा रहा है निशात सऊद की एक्स गर्लफ्रेंड थी. निशात की एक करीबी रिश्तेदार ने हिडेन कैमरे पर कथित तौर पर इस बारे में बात की है. वह कक्षा 7 में पढ़ती है. उसके मुताबिक, इसी वीडियो को लेकर निशात और सऊद के बीच विवाद हुआ था.

कुछ स्थानीय लोग भी इस वीडियो को दोनों के बीच हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

21 सितंबर को स्कूल में हुई थी गोलीबारी

दरअसल, 21 सितंबर को लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके में चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में गोलीबारी हुई थी. यह स्कूल कलेक्ट्रेट के सामने है. आरोप है कि सऊद ने निशात फातिमा की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद सऊद ने खुदकुशी कर ली. घटना के समय स्कूल में बच्चों का पेपर चल रहा था. इसलिए स्कूल में काफी बच्चे और शिक्षक मौजूद थे.

गोली चलने के बाद मची अफरा-तफरी

गोली चलने के बाद स्कूल में डर का माहौल बन गया. पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल की बिल्डिंग खाली कराई. बच्चे काफी डर गए थे. बताया गया कि कई बच्चे अपने माता-पिता को देखकर रोने लगे. कुछ बच्चे डर की वजह से अपना टिफिन और पानी की बोतल तक स्कूल में छोड़कर चले गए.

अभी वीडियो को हत्या की वजह नहीं माना जा सकता

अब निशात फातिमा का पुराना वीडियो सामने आने के बाद मामले की चर्चा फिर शुरू हो गई है. वीडियो को सऊद के साथ कथित विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इसी वीडियो की वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ था या नहीं. यह भी साबित नहीं हुआ है कि हत्या के पीछे यही वजह थी.

फिलहाल वीडियो को लेकर सिर्फ रिश्तेदार और स्थानीय लोगों के दावे सामने आए हैं. हत्या की असली वजह क्या थी और इस वीडियो की इसमें कोई भूमिका थी या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ होगा.

लखनऊ: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची ऐसी साजिश कि पति भांप नहीं पाया, बाइक चोरी बनी हत्याकांड की पहली सीढ़ी